आज की दस बड़ी खबरें | 27 जून 2024 आज की बड़ी खबरें
Today's big news 27 June 2024. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news. आज रात्रि की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this night | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें सरकार की दूरगामी नीतियों और फ्यूचरिस्टिक विजन का...

Today's big news 27 June 2024. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.
आज रात्रि की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this night | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
सरकार की दूरगामी नीतियों और फ्यूचरिस्टिक विजन का एक प्रभावी दस्तावेज होगा पहला बजट : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र की एनडीए सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करने के साथ ही तीसरे कार्यकाल के दौरान भविष्य की कार्य योजना के बारे में भी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट की रूपरेखा के बारे में बोलते हुए कहा, "आगामी सत्र में मेरी सरकार अपने इस कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। ये बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और फ्यूचरिस्टिक विजन का एक प्रभावी दस्तावेज होगा।"
राष्ट्रपति के संबोधन पर बरसा विपक्ष ‘झूठ से भरी हुई सरकारी स्क्रिप्ट’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने संबोधन में वर्ष 1975 के उस दौर का जिक्र किया। विपक्षी गठबंधन ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जताई है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि राष्ट्रपति के संबोधन की स्क्रिप्ट सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई थी और यह झूठ से भरी हुई थी। विपक्ष ने सदन में आपातकाल को लेकर लगातार बयानबाजियों पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।
क्या भारत की संसद में 'जय संविधान' नहीं बोला जा सकता : प्रियंका गांधी
लोकसभा में सांसद पद की शपथ लेने के दौरान शशि थरूर ने जय संविधान कहा, जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें टोक दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने जब इसका विरोध किया तो स्पीकर ने उन्हें भी सख्ती से चुप करा दिया। इस पूरे मामले पर अब प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है। प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "क्या भारत की संसद में 'जय संविधान' नहीं बोला जा सकता?”
क्या भारत की संसद में 'जय संविधान' नहीं बोला जा सकता? संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया, लेकिन विपक्षी सांसद के 'जय संविधान' बोलने पर आपत्ति जताई गई। चुनावों के दौरान सामने आया संविधान विरोध अब नये रूप में सामने है जो हमारे संविधान…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 27, 2024
ओम बिरला से राहुल गांधी ने मुलाकात कर जताई आपत्ति
लोकसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम बिरला ने कल 26 जून, 2024 को लोकसभा में आपातकाल की निंदा का प्रस्ताव पढ़ा था। इस दौरान उन्होंने आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे देश के इतिहास का एक काला अध्याय बताया था। इस बीच राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष के सामने इमरजेंसी पर प्रस्ताव पर अपनी नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक प्रस्तावों से हमें बचना चाहिए।
संजय पासवान के बयान पर बिहार में बवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ नहीं होते तो पार्टी शून्य पर आउट हो जाती। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है।
राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने 12 सांसदों को व्यवधान के लिए दोषी ठहराया
राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने विपक्ष के 12 सांसदों को पिछले वर्ष अगस्त में सदन की कार्यवाही को बाधित करने के लिए कदाचार का दोषी ठहराया है। इनमें सांसदों में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी शामिल हैं। समिति ने उन्हें आगाह किया कि वे भविष्य में इस तरह का व्यवहार करने से बचें।
रूस में पटरी से उतरे पैसेंजर ट्रेन के नौ डिब्बे, 70 लोग घायल
रूस के उत्तर-पश्चिमी कोमी क्षेत्र में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में कम से कम 70 लोगों के घायल होने की खबर है।
नीट-यूजी मामले में सीबीआई ने पटना से दो लोगों को गिरफ्तार किया
बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से नीट-यूजी पेपर लीक मामले को अपने हाथ में लेने वाली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज पटना से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने कथित तौर पर परीक्षा से एक दिन पहले 4 मई को नीट-यूजी परीक्षार्थियों के लिए रहने की व्यवस्था की थी - उसी दिन उन्होंने कथित तौर पर हल किए गए पेपर को याद कर लिया था।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने अरुंधति रॉय के खिलाफ मामले वापस लेने का आग्रह किया
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार अधिकारी ने भारत में आलोचकों को चुप कराने के लिए आतंकवाद विरोधी कानून के इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की है और अधिकारियों से कश्मीर पर टिप्पणी को लेकर लेखिका अरुंधति रॉय के खिलाफ मामले वापस लेने का आग्रह किया है।
भारत में धर्मांतरण विरोधी कानूनों में वृद्धि, अल्पसंख्यकों के लिए अभद्र भाषापर अमेरिका ने जताई चिंता
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि भारत में धर्मांतरण विरोधी कानूनों, अभद्र भाषा और अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों के घरों और पूजा स्थलों को ध्वस्त करने की घटनाओं में "चिंताजनक वृद्धि" हुई है। अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर वार्षिक विदेश विभाग की रिपोर्ट के विमोचन के अवसर पर ब्लिंकन ने यह टिप्पणी की।
पीएम गतिशक्ति के तहत नेटवर्क योजना समूह की 73वीं बैठक
नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) की 73वीं बैठक 21 जून, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपी आईआईटी) के अपर सचिव श्री राजीव सिंह ठाकुर ने की। बैठक में 8 महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं के मूल्यांकन पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें से दो रेल मंत्रालय (एमओआर) की और छह डीपीआईआईटी के राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi


