आज की दस बड़ी खबरें | 29 अक्टूबर 2024. आज सुबह की बड़ी खबरें
Big news of 29 October 2024 morning. आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 20 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

Today's big news 29 October 2024. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 20 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
News of the Day | News Bulletin
आज की दस बड़ी खबरें | 29 अक्टूबर 2024: आज सुबह की बड़ी खबरें लेकर हाज़िर हैं। जानिए देश और दुनिया से जुड़ी टॉप 10 बड़ी खबरें जो आज के दिन को प्रभावित कर सकती हैं। इस समाचार में पढ़िए आज की ताजा खबरें, राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स। यह न्यूज़ बुलेटिन आपको दिनभर के प्रमुख घटनाक्रमों की पूरी जानकारी देगा
नमस्कार! स्वागत है आपका आज की प्रमुख खबरों में :
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कंफ्यूजन :
महाराष्ट्र में महायुति और MVA में अभी तक सीटों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। जबकि नामांकन के लिए कुछ ही घंटे बाकी हैं, कई सीटों पर सस्पेंस बना हुआ है।
झारखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर :
कांग्रेस पार्टी ने झारखंड चुनाव के लिए आज बैठक बुलाई है, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
नवाब मलिक का बयान :
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर नवाब मलिक ने कहा कि वो चुनाव लड़ेंगे लेकिन अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उनका कहना है कि आज नामांकन करेंगे और सब कुछ सामने आ जाएगा।
सीएम योगी का मेरठ दौरा :
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में 100 बेड के ईएसआई अस्पताल का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
पीयूष गोयल का रियाद दौरा :
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज रियाद जाएंगे, जहां वो लुलु हाइपरमार्केट में दीवाली उत्सव का उद्घाटन करेंगे और "एक जिला, एक उत्पाद" दीवार का अनावरण करेंगे।
सीएम सुक्खू का बिलासपुर दौरा :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वो डिजिटल लाइब्रेरी और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में मुठभेड़ :
अखनूर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है।
केरल के मंदिर में धमाका :
केरल के एक मंदिर में उत्सव के दौरान धमाके में 150 से ज्यादा लोग झुलस गए, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर :
सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।
आज देश भर में धनतेरस का त्यौहार :
आज देशभर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा, शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे से शुरू होगा। सोना खरीदना आज बेहद शुभ माना गया है।
बाइडन ने दी दीवाली की बधाई :
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दीवाली की बधाई दी और व्हाइट हाउस में दीवाली का सेलिब्रेशन किया गया।
सुनीता विलियम्स ने दी अंतरिक्ष से दीवाली की शुभकामनाएं :
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से दीवाली की शुभकामनाएं भेजी और कहा कि इस बार उन्हें पृथ्वी से 260 मील ऊपर दीवाली मनाने का मौका मिला।
चाड में आतंकियों ने मचाई तबाही :
मध्य अफ्रीकी देश चाड में आतंकियों ने सैन्य अड्डे पर हमला कर 40 सैनिकों को मार डाला, 4 साल में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।
ईरान ने दी इजरायल को धमकी :
ईरान ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा है कि 'जवाबी कार्रवाई में सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग होगा।'
अयातुल्ला खामेनेई गंभीर रूप से बीमार :
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई गंभीर रूप से बीमार हैं और उनके उत्तराधिकारी की खोज शुरू हो गई है।
3000 करोड़ का IPO :
जल्द शेयर बाजार में एक और पॉवर कंपनी का IPO लॉन्च होगा, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर होगा।
सरकारी बैंक का बढ़ा मुनाफा :
दूसरी तिमाही में सरकारी बैंक ने फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की जानकारी दी, जिसमें मुनाफा दोगुना बढ़ा है।
बाजार में उतार-चढ़ाव :
तिमाही नतीजों के बाद कई शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
दीपावली पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ :
दीपावली के अवसर पर रेलवे ने आज से 250 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और यात्रियों के लिए लिस्ट जारी की है।
दीपावली से पहले रोडवेज की खुशखबरी :
यूपी में आज से और ज्यादा रोडवेज बसें चलाई जाएंगी और कर्मचारियों को अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा।
आखिर में, दीवाली के इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
आशा है आपको हमारी ये खबरें पसंद आई होंगी, जुड़े रहिए और देखते रहिए हमारे चैनल को।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi