Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ट्रेन के पटरी से उतर जाने की भीषण दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक घायल हो गए। शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण वे विपरीत पटरी पर गिर गए। इसके बाद, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरे हुए डिब्बों से टकरा गई, जिससे उसके अपने ही तीन-चार डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना में एक मालगाड़ी भी शामिल थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया हैं

मुंबई से गोवा के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन। आज पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे उद्घाटन। गोवा पहुंचने में लगेगा 7 घंटे का वक्त।

यूपी बीजेपी में बगावत। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए बीजेपी की बैठक आज से। जेपी नड्डा आगरा से करेंगे शुरुआत।

आज छतरपुर जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। कार्यकर्ताओं से संवाद और बैठकों में होंगे शामिल। कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र।

मध्य प्रदेश में बीजेपी को सताया हार का डर। आज मलाजखंड जाएंगे मुख्यमंत्री शिवराज। लाडली बहन योजना के स्वीकृति पत्रों का करेंगे वितरण।

नेपाल के पीएम प्रचंड के भारत दौरे का आखिरी दिन आज। दिग्गजों से करेंगे मुलाकात। दोनों देश के रिश्ते मजबूत करने पर होगी चर्चा।

मिशन 2024। पवार आज जाएंगे नागपुर। आज से एनसीपी का दो दिवसीय कार्यकर्ता शिविर।

हिमाचल प्रदेश में गर्माया एनपीए का मामला। 3 जून को मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ होगी डॉक्टरों की मीटिंग। डेड घंटे की बजाय 45 मिनट करेंगे स्ट्राइक।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी