Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

कर्नाटक चुनाव में हो रही भड़काऊ बयानबाजी पर निर्वाचन आयोग ने दी हिदायत, कहा- माहौल खराब ना करें।

कर्नाटक में चुनाव प्रचार को लेकर राजनीतिक दालों ने झोंकी ताकत। आज कांग्रेस के दिग्गज करेंगे प्रचार। जेपी नड्डा भी भरेंगे हुंकार।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी ने कसी कमर। सीहोर जाएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनसभा को करेंगे संबोधित।

मिशन 2024 में जुटे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी। सिंचाई परियोजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए रखेंगे आधारशिला।

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट की बैठक आज। मुख्यमंत्री सुख्खू करेंगे अध्यक्षता। बैठक में लिए जाएंगे अहम फैसले।

Bihar Breaking News Live: बिहार में जाति आधारित गणना चलती रहेगी या गिनती पर रोक? पटना हाईकोर्ट में बिहार की जाति गणना पर आज होगी अहम सुनवाई।

मानहानि केस में राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। राहुल ने मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को इस मामले में अंतरिम राहत देने से भी इनकार कर दिया। 5 मई को हाईकोर्ट का आखिरी वर्किंग डे है। गर्मी की छुट्टियों की वजह से अदालत अगले महीने 5 जून को खुलेगी। इसके बाद ही केस पर फैसला आ सकता है।

जापान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नया बिल संसद में पेश किया गया है। जिसमें अपस्कर्टिंग के दोषी (guilty of upskirting) पाए जाने पर 3 साल तक की सजा और लाखों रुपए का जुर्माने भरना पड़ेगा।

अपस्कर्टिंग क्या होती है?

अपस्कर्टिंग यानी स्कर्ट या अन्य कपड़ों में महिलाओं की इजाजत के बिना आपत्तिजनक फोटो लेना और उसका मिसयूज करना।

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 4 मई को मतदान। पहले चरण के मतदान के लिए ढाई लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी, अति संवेदनशील केंद्रों पर खास इंतजाम।

Go First Suspend Flights: बंद होगी एक और एयरलाइंस? दो दिन तक Go First की सभी फ्लाइटें कैंसिल। नगदी के अभाव में गो फर्स्ट एयरलाइंस ने 3 और 4 मई को रद्द की अपनी उड़ानें।

Jharkhand News: इस माह के अंत तक 25 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की घोषणा।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी