Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

बिहार जाति सर्वेक्षण पर केंद्र सरकार ने बीते सोमवार देर शाम सुप्रीम कोर्ट में एक नया हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया कि ‘पिछले’ हलफनामे में एक निश्चित पैराग्राफ ‘अनजाने में छूट गया’ था.

केंद्र सरकार की इस उलटबांसी पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा- "बीजेपी का जन्म ही पिछड़ा विरोध में हुआ है। बीजेपी कभी भी नहीं चाहती कि वंचित वर्गों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान हो। किसी भी वर्ग के गरीबों के कल्याणार्थ हेतु बिहार सरकार द्वारा कोई सामाजिक सर्वे कराना गरीब विरोधी BJP को अनुचित कैसे लगता है? बीजेपी जातिगत जनगणना और सर्वे से डरती क्यों है? "

अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीन के मानचित्र में दिखाये जाने पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने आज चीन के तथाकथित 2023 मानक मानचित्र पर चीनी पक्ष के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हम इन दावों को खारिज करते हैं क्योंकि इनका कोई आधार नहीं है। अरिंदम बागची ने इसके साथ ही कहा कि चीन के ऐसे कदम सीमा विवाद को हल करने के मुद्दे को और मुश्किल बनाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं यानी 33 करोड़ गैस कनेक्शन वालों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये प्रति सिलेंडर कम करने का निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह 'दबाव' है।

चंद्रयान पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव पारित कर ISRO के प्रयासों के लिए उसे बहुत-बहुत बधाई दी है। मंत्रिमंडल ने कहा है कि, कैबिनेट हमारे वैज्ञानिकों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करती है। यह सिर्फ हमारी स्पेस एजेंसी की ही सफलता नहीं है, बल्कि भारत की प्रगति और ग्लोबल स्टेज पर हमारी ताकत का भी प्रतीक है। कैबिनेट ने इस बात का भी स्वागत किया है कि अब 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के तौर पर मनाया जाएगा।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सफल चंद्रयान मिशन के बाद, भारत के पहले सूर्य मिशन "आदित्य-एल1" के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पूरी तरह तैयार है। यह मिशन संभवतः आगामी 2 सितंबर को लॉन्च होगा। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के चंद्रयान मिशन का जश्न मना रही है और अब सूर्य मिशन में लोगों की रुचि भी कई गुना बढ़ गई है।

भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र के मोहम्मद नागुइब सैन्य अड्डे पर 31 अगस्त से 14 सितंबर 2023 तक आयोजित होने वाले "अभ्यास ब्राइट स्टार- 23" में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। इस टुकड़ी में 137 कर्मी शामिल हैं। यह तीन सेनाओं का एक बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास है जिसका नेतृत्व यूएस सेंटकॉम और मिस्र सेना द्वारा किया जाएगा। इसकी शुरुआत 1977 के कैंप डेविड समझौते के दौरान अमेरिका और मिस्र के बीच द्विपक्षीय द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में हुई थी। अभ्यास का पहला संस्करण वर्ष 1980 में मिस्र में आयोजित किया गया था। 1995 के बाद से अन्य देशों की भागीदारी के लिए इस अभ्यास का विस्तार किया गया। ब्राइट स्टार का पिछला अभ्यास साल 2021 में आयोजित किया गया था, जिसमें 21 देशों की सेनाओं ने भाग लिया था।

पाकिस्‍तान में इस्‍लामाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने इमरान खान की सजा पर रोक लगा दी है और उन्‍हें तत्‍काल रिहा करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट की दो सदस्‍यीय बेंच ने इमरान खान को रिहा करने का आदेश दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi