आतंकवाद पर कर्नाटक भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के विवादित बोल
आतंकवाद पर कर्नाटक भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के विवादित बोल
नई दिल्ली। विवादित बोल बोलकर सुर्खियां बटोरना भाजपा नेताओं का पुराना शगल है। आतंकवाद को लेकर देश में अलग-अलग बयान आते रहे हैं, लेकिन इस बार एक भाजपा सांसद ने विवादित बयान दिया है।
कर्नाटक से भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने एक कार्यक्रम में कहा है कि अगर दुनिया से आतंकवाद को समाप्त करना है तो कड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने एक धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी की और कहा कि उसके होते दुनिया में आतंकवाद खत्म नहीं हो सकता।
भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के इस बयान के बाद अब इस पर विवाद शुरू हो गया है।
कांग्रेस ने अनंत हेगड़े ने इस बयान की आलोचना की है।
मालूम हो कि भाजपा पहले से ही शिक्षा राज्य मंत्री रामचंद्र कठेरिया के बयान को लेकर मुश्किलों में है और इस बीच यह नया बयान आया है जो पार्टी की मुसीबतें बढ़ा सकता है।
Till Islam exists, no one can stop terror, If we want to keep place like Bhatkal peaceful then we should throw away Islam-Anant Hegde,BJP MP
— ANI (@ANI_news) March 2, 2016


