आधी रात में ही अयोध्या के गांधी युगकिशोर शरण शास्त्री रिहा
आधी रात में ही अयोध्या के गांधी युगकिशोर शरण शास्त्री रिहा
अंततः हस्तक्षेप.कॉम और देश भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुहिम रंग लाई। घबराए फैजाबाद जिला प्रशासन ने आधी रात में ही अयोध्या के गांधी युगकिशोर शरण शास्त्री को रिहा कर दिया।
अयोध्या से हमारे संवाददाता शाह आलम ने बताया कि फ़ैज़ाबाद जेल के इतिहास में पहली बार मध्य रात्रि मे सामाजिक कार्यकर्ता युगल किशोर शरण शास्त्री को रिहा कर दिया गया। आधी रात को शास्त्री जी को जेल से जगा कर सारे अधिकारियों ने रामजानकी मंदिर, अयोध्या पहुँचाया।
चर्चा है कि सरकार ने शास्त्री जी की गिरफ्तारी की खबर को गंभीरता से लिया और फैजाबाद जिला प्रशासन के कान उमेंठे गए तब घबराए जिला प्रशासन ने आधी रात में ही शास्त्री जी को रिहा कर उनके मंदिर पहुंचाया। दरअसल मुजफ्फरनगर के मोर्चे पर बुरी तरह से निंदा झेल रही सपा सरकार के लिए शास्त्री जी की गिरफ्तारी एक नई मुसीबत बनकर आई और सरकार को अंदाजा हो गया कि प्रशासन की इस ओछी हरकता का नतीजा क्या हो सकता है।
हस्तक्षेप.कॉम की ओर से उन सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जिन्होंने तत्परता के साथ सरकार और फैजाबाद जिला प्रशासन के इस कदम का विरोध किया।


