आप का गृहयुद्ध- प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव की आप से जबरन पेंशन की तैयारी (Video)
आप का गृहयुद्ध- प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव की आप से जबरन पेंशन की तैयारी (Video)
सतह पर आया आप का गृहयुद्ध
नई दिल्ली। एनजीओ के प्रभुत्व वाली आम आदमी पार्टी में उठापटक तेज हो गई है, आप का गृहयुद्ध सतह पर आ गया है। पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति से निकालने की तैयारियां पूर्ण होने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। इस बीच योगेंद्र यादव ने फेसबुक पर जहां सफाई लिखी है वहीं पार्टी के अंदर एनजीओ गैंग पर निशाना बी साधा है।
योगेंद्र यादव ने लिखा है- “पिछले दो दिन से प्रशांत जी और मेरे बारे में चल रही खबरें सुन रहा हूँ, पढ़ रहा हूँ। नयी नयी कहानियाँ गढ़ी जा रही हैं, आरोप मढ़े जा रहे हैं, षड्यंत्र खोजे जा रहे हैं। ये सब पढ के हंसी भी आती है और दुःख भी होता है। हंसी इसलिए आती है कि कहानियां इतनी मनगढ़ंत और बेतुकी हैं। लगता है कहानी गढ़ने वालों के पास टाईम कम होगा और कल्पना ज़्यादा। लेकिन, इन आरोपों और कहानियों की नीयत को देखकर दुःख होता है। दिल्ली की जनता ने हमें इतनी बड़ी जीत दी है। आज का ये वक़्त बड़ी जीत के बाद, बड़े मन से, बड़े काम करने का है। देश ने हमसे बड़ी उम्मीदें लगायी है। मैं यही अपील कर सकता हूँ कि हम अपनी छोटी हरकतों से अपने आप को और इस आशा को छोटा न होने दें। बस सद्बुद्धि की प्रार्थना कर सकता हूँ। आइये हाथ उठाये हम भी, हम जिन्हें रस्म-ए-दुआ याद नहीं...”
दरअसल अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह का गुट आप पर हावी है और इस ग्रुप के कई एनजीओ बताए जाते हैं। यह ग्रुप धीरे-धीरे करके राजनीतिक सोच-समझ वाले लोगों का इस्तेमाल करके उन्हें डस्टबिन में फेंकता जा रहा है। प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव का पहले से राष्ट्रीय स्तर का कद रहा है, वो कभी भी केजरीवाल या आप के मंच के मोहताज नहीं रहे हैं, एनजीओ गैंग को इन दोनों की यही खासियत परेशान कर रही है।
YOGENDRA YADAV RUBISHES RUMOURED RIFT WITH AAP
AAP leader Yogendra Yadav today has rubbished all rumours regarding any rift with his party and party chief Arvind Kejriwal, YOGENDRA YADAV RUBISHES RUMOURED RIFT WITH AAP,आम आदमी पार्टी में उठापटक ,एनजीओ के प्रभुत्व, आप का गृहयुद्ध, Hindi,Politics,India,New Delhi,Yogendra yadav,Rumours regarding Arvind kejriwal,अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, संजय सिंह,


