आम आदमी पर आर्थिक आपातकाल-500, 1000 रुपये के नोट गैर-कानूनी घोषित, 30 दिसंबर तक बैंकों और डाकघरों में जमा करा दें
आम आदमी पर आर्थिक आपातकाल-500, 1000 रुपये के नोट गैर-कानूनी घोषित, 30 दिसंबर तक बैंकों और डाकघरों में जमा करा दें
500, 1000 रुपये के नोट गैर-कानूनी घोषित, 30 दिसंबर तक बैंकों और डाकघरों में जमा करा दें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार मध्यरात्रि से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों के प्रचलन को खत्म करने की बड़ी घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, 30 दिसंबर तक 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बैंकों और डाकघरों में जमा कराए जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि कुछ कारणों से जो लोग 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोट 30 दिसंबर तक जमा नहीं करा सकेंगे, वे लोग पहचान पत्र दिखाकर 31 मार्च, 2017 तक नोट बदलवा सकेंगे। 9 नवंबर को बैंकों में पब्लिक डीलिंग नहीं होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ जगहों पर अगले दो दिनों तक एटीएम काम नहीं करेंगे। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर फिलहाल इन नोटों से टिकट खरीदने पर छूट है। अस्पताल में अगले 72 घंटे तक यह छूट उपलब्ध है।
श्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद की भयावहता कौन नहीं जानता। आतंकवाद और जाली नोटों का जाल देश को तबाह कर रहा है। इन आतंकियों को कहां से पैसा नसीब होता होगा। काले धन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ हमने एसआईटी बनाई, कानून बनाया। विदेशों का काला धन लाने के लिए समझौते किए।
भ्रष्टाचारियों से हम सवा लाख करोड़ रुपये का काला धन वापस लाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी है। 500 से 1000 रुपये के नोट 80 से 90 फीसदी हो गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्लोबल समय का भारत चमकता हुआ सितारा बना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है, इस वर्ग को ध्यान में रखकर जन धन और जनसुरक्षा जैसी योजनाएं चलाई गई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदिवासियों और दलितों के लिए हमने योजनाएं चलाई हैं। सरकार गांव, गरीबों और किसानों को समर्पित है। गरीबी हटाने में भ्रष्टाचार और काला धन सबसे बड़ी बाधा है। हिन्दुस्तान का सामान्य नागरिक ईमानदार है।
यह सरकार गरीबों को समर्पित है और समर्पित रहेगी : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
देश में भ्रष्टाचार और कला धन जैसी बीमारियों ने अपना जड़ जमा लिया है और देश से गरीबी हटाने में ये सबसे बड़ी बाधा है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
हर देश के विकास के इतिहास में ऐसे क्षण आये हैं जब एक शक्तिशाली और निर्णायक कदम की आवश्यकता महसूस की गई : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
सीमा पार के हमारे शत्रु जाली नोटों के जरिये अपना धंधा भारत में चलाते हैं और यह सालों से चल रहा है : PM #IndiaFightsCorruption
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
आज मध्य रात्रि से वर्तमान में जारी 500 रुपये और 1,000 रुपये के करेंसी नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे यानि ये मुद्राएँ कानूनन अमान्य होंगी : PM
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों के जरिये लेन देन की व्यवस्था आज मध्य रात्रि से उपलब्ध नहीं होगी : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों के जरिये लेन देन की व्यवस्था आज मध्य रात्रि से उपलब्ध नहीं होगी : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये, 10 रुपये, 5 रुपये, 2 रुपये और 1 रूपया का नोट और सभी सिक्के नियमित हैं और लेन देन के लिए उपयोग हो सकते हैं: PM
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट, 10 नवम्बर से लेकर 30 दिसम्बर तक अपने बैंक या डाक घर के खाते में बिना किसी सीमा के जमा करवा सकते हैं: PM
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
9 नवम्बर और कुछ स्थानों में 10 नवम्बर को भी ATM काम नहीं करेंगे : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
अब इस पूरी प्रक्रिया में रिज़र्व बैंक द्वारा 2,000 रुपये के नए नोट के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
Efforts by the NDA Government under PM @narendramodi to curb corruption and fight black money. #IndiaFightsCorruption pic.twitter.com/0Tt8FlvbQ2
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
Rs. 500 and Rs. 1000 notes cease to be legal tender. #IndiaFightsCorruption pic.twitter.com/mk5HV0N0Ro
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2016
Save