आम बजट 2015-16- राजनाथ सिंह ने अरूण जेटली को दी बधाई
आम बजट 2015-16- राजनाथ सिंह ने अरूण जेटली को दी बधाई
आम बजट 2015-16 पेश करने पर राजनाथ सिंह ने अरूण जेटली को दी बधाई
नई दिल्ली। भविष्य का ध्यान रखते हुए विकासोन्मुख आम बजट 2015-16 पेश करने पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को बधाई दी है।
श्री सिंह ने कहा कि यह बजट 'नये भारत' की अपेक्षाओं को उल्लेखित करता है। यह न केवल भारत में कारोबार को आसान करने की प्रक्रिया को बढ़ाने वाला है बल्कि कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 'सकल सामाजिक सुरक्षा प्रणाली' और 'अटल पेंशन योजना' जैसे कार्यक्रम आने वाले समय में भारत में सामाजिक सुरक्षा कवच को सुदृढ़ करने में बेहतद कारगर होंगे। आम बजट में 150 देशों को आगमन पर वीजा देने के लिए चुना गया है और गृह मंत्रालय इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि काले धन के प्रवाह को रोकने के लिए उठाए गए कदम सराहनीय हैं और बजट के जरिए सिस्टम में अधिक पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की गई है।
-0-0-0-0-0-0-0-0-0-0-0—
#UnionBudget2015 ,
#SuperBudget ,
#Budget4MII ,
Nation, News,
Union Budget 2015,
वित्त मंत्री अरुण जेटली,
सकल सामाजिक सुरक्षा प्रणाली,


