आसूस ने दुनिया में सबसे पतला और हल्का 13.3 इंच का नोटबुक ज़ेनबुक UX330लॉंच किया
आसूस ने दुनिया में सबसे पतला और हल्का 13.3 इंच का नोटबुक ज़ेनबुक UX330लॉंच किया
नई दिल्ली, 29 मार्च 2017: आसूस ने आज ज़ेनबुक श्रृंखला की विरासत के लॉन्च और उपलब्धता की घोषणा की।
ज़ेनबुक UX330, एक अल्ट्राबुक है जिसे उपयोगकर्ताओ को बेजोड़ कार्यक्षमता, सौंदर्य, स्टाइल प्रदान करने के लिए प्रीमियम फूल बॉडी एल्यूमीनियम डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।
यह नोटबुक सभी ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं और चैनल भागीदारों के बीच 21 मार्च 2017 से 76,990 /- की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे और दो विशेष रंगों – रोज गोल्ड और क्वार्ट्ज ग्रे में उपलब्ध है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार केवल 1.2 किग्रा वजन वाली नोटबुक, बाजार में इंटेल कोर i श्रृंखला पर्फ़ोरमन्स प्रोसेसर वाले सबसे पतले और हल्के 13.3 इंच के क्लेमशैल नोटबुक में से एक है। इसका भव्य, अल्ट्रा स्लिम पूर्ण एल्यूमीनियम चेसिस होने के बावजूद सिर्फ 1.2 किग्रा वजन है और सिर्फ 13.5 मिमी का अविश्वसनीय रूप से पतला है।
लैपटॉप में एक शक्तिशाली 7 जेन इंटेल कोर प्रोसेसर (i7-7500 / i5-7200), 13.3-इंच क्यूएचडी+ 3200×1800 डिस्प्ले, जिसे आसूस के स्वामित्व वाली शानदार डिस्प्ले तकनीक, विश्वसनीय बैकलिट कीबोर्ड और अगली जनरेशन का यूएसबी 3.1 टाइप सी कनेक्टिविटी द्वारा संचालित किया गया है। इसमें 12 घंटे तक के लंबे समय चलने वाली एक अविश्वसनीय बैटरी लाइफ सुविधा है, जो 13.3 इंच के किसी भी नोटबुक के लिए सबसे लंबी है और यह स्टैंडर्ड 2 साल की वैश्विक वारंटी के साथ आता है।
इसका QHD +3200×1800 डिस्प्ले किसी भी 13.3 इंच के डिस्प्ले वाली नोटबुक में सबसे ज्यादा रिजोल्यूशन में से एक है, जिसमें बाजार में किसी भी अन्य ब्रांड की तुलना में 40% अधिक पिक्सल है।
लैपटॉप को नवीनतम 7वीं जनरेशन के इंटेल कोर i7 प्रोसेसर सहित शक्तिशाली घटकों, 802.11ac वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1 के साथ फास्ट कनेक्टिविटी, 8 जीबी की उच्च गति 1866 मेगाहर्ट्ज मेमोरी, 512 जीबी एसएसडी, अगली जनरेशन का यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, हाई रिजोल्यूशन डिस्प्ले, हाई स्पीड एसएसडी- सभी को कॉम्पैक्ट डिजाइन में पैक किया गया है।
विज्ञप्ति के अनुसार ज़ेनबुक UX330 को नोटबुक पीसी के चुनौतीपूर्ण आकार की बाधाओं को दूर करते हुए, सबसे बढ़िया ऑडियो प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित आसूस सोनिकमास्टर से लैस किया गया है। विभिन्न प्रकार की सामग्री के प्लेबैक का सबसे अच्छा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, चाहे वह फिल्म, रिकॉर्डिंग, गेमिंग और स्पीच मोड क्यों न हो, ज़ेनबुक UX330 के ऑडियो सिस्टम को आसूस की खुद की 'गोल्डन इयर्स' ऑडियो टीम के साथ-साथ प्रसिद्ध ऑडीओफिले सिस्टम कंपनी, हरमन/करेडन के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।


