इंडोनेशिया, फिजी और टोंगा से लगे दक्षिणी प्रशांत महासागर में भी आज तीव्र भूकंप
इंडोनेशिया, फिजी और टोंगा से लगे दक्षिणी प्रशांत महासागर में भी आज तीव्र भूकंप
रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता के एक भूकंप ने इंडोनेशियाई द्वीप लॉमोकॉक को रविवार को हिलाकर रख दिया।
फिजी और टोंगा से लगे दक्षिणी प्रशांत महासागर में भी आज तीव्र भूकंप महसूस किया गया।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र फिजी के लेवुका से 270 किलोमीटर पूर्व और टोंगा के नेइफू से 443 किलोमीटर पश्चिम में तथा जमीन से 560 किलोमीटर की गहराई में रहा।
यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र महासागर की काफी गहराई में होने के कारण इससे किसी प्रकार के नुकसान की आशंका नहीं है।
Prelim M6.3 Earthquake Lombok region, Indonesia Aug-19 04:10 UTC, updates https://t.co/tfJC97QNgI
— USGS Big Quakes (@USGSBigQuakes) August 19, 2018
Prelim M6.8 Earthquake Fiji region Aug-19 04:28 UTC, updates https://t.co/Og9Klpho6v
— USGS Big Quakes (@USGSBigQuakes) August 19, 2018


