इतिहास में आज का दिन : 13 जून
देश | दुनिया | समाचार .... इतिहास में आज का दिन : 13 जून। जानिए 13 जून का इतिहास। भारत एवं विश्व के इतिहास में 13 जून को घटित कुछ प्रमुख घटनाएं

xr:d:DAFlr3FsGO0:4,j:2253318992816168627,t:23061307
जानिए 13 जून का इतिहास
भारत एवं विश्व के इतिहास में 13 जून की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1290- में 13 जून को जलालुद्दीन फ़िरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
13 जून 1625 को ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से विवाह किया।
1721 में 13 जून को इंग्लैंड ने मैड्रिड के साथ संधिपत्र पर हस्ताक्षर किए।
13 जून 1888 को अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1927 में 13 जून को अमेरिका में पहली बार स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया।
1932 में आज के ही दिन इंग्लैंड और फ्रांस ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1978 में आज के ही दिन इजरायल के सुरक्षा बल लेबनान से हटे।
आज के ही दिन 1993 में किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1995 में 13 जून को ही फ्रांस ने दक्षिण प्रशांत में आठ और परमाणु परीक्षण करने की घोषणा की।
1997 में आज की तारीख में दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
13 जून 2000 को पहले अंतर-कोरिया शिखर सम्मेलन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम जुंग ने प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल से मुलाकात की।
2001 में 13 जून को नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
13 जून 2003 को डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2012 में आज की ही तारीख में प्रसिद्ध गायक मेहदी हसन का निधन हुआ।


