नई दिल्‍ली, 13 जुलाई 2014। आज भारत के सैकड़ों आम नागरिकों ने इस सदी के बर्बरतम नरसंहार, यानी गाज़ा के नागरिकों पर इज़रायल के हवाई हमलों के विरुद्ध, जिनमें बड़ी संख्‍या में बच्‍चे, महिलाएं, बुज़ुर्ग और बीमारों की मौत हुई है; दिल्‍ली में इस्रायली दूतावास के सामने विरोध-प्रदर्शन करके इस्रायली राजदूत और भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा और गाजा पर इस्रायली हमले को तुरंत बंद करने की मांग की। इस प्रदर्शन में दिल्‍ली और आसपास के सैकड़ों छात्रों-युवाओं-बुद्धिजीवियों-कलाकारों और आम नागरिकों ने जियनवादी-साम्राज्‍यवादी हमले के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की।
यह प्रदर्शन आम इंसाफपसंद नागरिकों की ओर से इंडियन पीपुल्‍स इन सॉलिडैरिटी विद गाजा (गाजा के पक्ष में एकजुट भारतीय जन) के बैनर तले आयोजित किया गया जिसमें लोगों ने इस बर्बर नरसंहार के खिलाफ अपने गुस्‍से का इज़हार किया और फिलस्‍तीनी जनता के प्रति एकजुटता प्रकट की। इस अवसर पर जियनवाद-साम्राज्‍यवाद विरोधी, इस्रायल विरोधी व फिलस्‍तीनी जनता के समर्थन में नारे लगाए गए और सभा में अपनी बात‍ रखी। वक्‍ताओं ने कहा कि हम गाज़ा की बेगुनाह आम आबादी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हैं और इस्रायल से इस नरसंहार को तुरंत बंद करने की मांग करते हैं। उन्‍होंने कहा कि इस सदी के इस बर्बर नरसंहार पर तमाम देशों की सरकारें और भारत सरकार की चुप्‍पी निंदनीय है और भारत सरकार को इस्रायल से मांग करनी चाहिए कि वह गाजा पट्टी में बेगुनाहों का कत्‍लेआम बंद करे। यदि इस्रायल ऐसा नहीं करता है तो भारत सरकार को इस्रायल के साथ अपने राजनयिक संबंध समाप्‍त कर लेने चाहिए। इस मौके पर तमाम लेखकों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं व छात्रों ने अपनी बात रखी।
प्रदर्शन के बाद इस्रायली राजदूत के नाम और भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाना था लेकिन दूतावास, प्रधानमंत्री कार्यालय बंद होने के कारण कल ज्ञापन देने की घोषणा की गई। इस्रायली राजदूत को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में इस हमले की निंदा करते हुए मांग की गयी है कि वह तुरंत बमबारी बंद करे और फिलस्‍तीन की घेरेबंदी खत्‍म करके फिलस्‍तीन को मान्‍यता दे।
भारत सरकार को दिए जाने वाले ज्ञापन में मांग की गई कि भारत सरकार इस्रायल के राजदूत को बुलाकर बमबारी तुरंत बंद करने की मांग करे, राजदूत को बुलाकर सख्‍त चेतावनी दे कि गाजा पर बमबारी बंद नहीं होगी तो भारत सरकार इस्रायल से समस्‍त राजनयिक संबंध समाप्‍त कर देगी,