नई दिल्ली। उक्राइना (उक्रेन) की सरकार और पूर्वी उक्राइना के दनेत्स्क और लुगान्स्क प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को मिन्स्क में युद्ध-विराम समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।

रेडियो रूस की खबर में कहा गया है कि इस समझौते के अनुसार 5 सितम्बर को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े आठ बजे से पूर्वी उक्राइना में युद्ध-विराम लागू हो जाएगा।

इस समझौते में कुल 12 बिन्दु शामिल किए गए हैं, जो समझौते पर निगरानी, बन्दियों की अदला-बदली और अन्य सवालों से सम्बन्धित हैं।

इस समझौते पर हस्ताक्षर मिन्स्क में उक्रेन सम्बन्धी सम्पर्क-दल की बैठक में किए गए। सम्पर्क-दल की इस बैठक में उक्रेन की सरकार की तरफ़ से उक्राइना के पूर्व राष्ट्रपति लियानीद कुच्मा, उक्रेन में रूस के राजदूत मिख़ाइल ज़ुराबफ़, यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन के विशेष प्रतिनिधि हायदी तल्याविनी, स्वघोषित दनेत्स्क जन गणराज्य के प्रधानमन्त्री आन्द्रेय पूरगिन और लुगान्स्क जन गणराज्य के प्रधानमन्त्री ईगर प्लोतनित्स्की शामिल थे।

-0-0-0-0-0-

विश्व, यूक्रेन में हो रही घटनाएँ, नीति, समझौते पर निगरानी, बन्दियों की अदला-बदली, युद्ध-विराम समझौते पर हस्ताक्षर, उक्रेन में युद्ध-विराम समझौते पर हस्ताक्षर, World, Events taking place in Ukraine, policy, agreement monitoring, exchange of prisoners, signed cease-fire agreement, Ukraine signed the ceasefire agreement