बनारस वालों की चिंता छोड़िये आपको वहां जाना नहीं पड़ेगा वहां के लोग आप के घर पहुंचेगे खुद से देखिएगा समय याद रखियेगा।
योगेश यादव
मंगल ग्रह पर पहुंचने के लिए देश वैज्ञानिकों को बधाई और बिना बोले काम करने वाले मनमोहन सिंह को धन्यवाद, बहुत ही कम लागत में देश को मंगल पर पहुंचाने के लिए। और मोदी जी, जो अभी तक मनमोहन सिंह के किये हुए कार्यो का उद्घाटन कर के मजा ले रहे हैं, अपना भी कुछ करेंगे कि बस फेंकते ही रहेंगे। अरे भाई देश में बिजली, सड़क, स्वस्थ, साफ पानी,शिक्षा के लिए बहुत कुछ करना बाकी है और देश की सीमाओं पर ज्यादा ध्यान दीजिये। नाक कटा दिए हैं एकदम से। इस मामले में इतना ख़राब हालत किसी भी प्रधान मंत्री के समय में नहीं हुआ था।
चलिए ठीक है आपने समाचारपत्रों में यह छपवा कर बता दिया कि आप व्रत रहते हैं। ठीक। पर इससे देश की जनता को क्या मिलना है? कहीं इसका मतलब ये तो नहीं कि देश में जो आपने आलू और टमाटर के दामो में आग लगाई है, उससे बचने के लिए देश के लोग व्रत रख लें और जो पेट्रोल, डीज़ल के दाम और ट्रेन का भाड़ा बढ़ाया है उससे बचने के लिए लोग आपकी बुलेट ट्रेन में चलना शुरू कर दे, जिसे आप 100% एफ़ डी आई के जरिये बनवायेंगे। फ्रांस ने उसमें काम करने से आज मना कर दिया है। कम से कम गुजरात का ही कुपोषण दूर करके उसे ही पहलवान बना दीजिये। भाई दीजिये एकाध पहलवान जो मेडल जीते दुनिया के खेल में नहीं तो एशिया के खेल में ही सही है। देश में पोलियो का आखिरी केस गुजरात में ही रिपोर्ट हुआ था।
मीडिया के भाई लोग जिस उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश बताते थे वो उत्तर प्रदेश तो पोलियो फ्री हो गया है और खेल में भी मेडल पर निशाना लगा दिया है। और एक चीज देख रहे हैं आप पिछले 3-4 महीना से आप विचार बनाम विचार धारा की लड़ाई में फंसे हैं। तब से आपके शागिर्द अमित शाह की उत्तर प्रदेश में बवाल कराने की एक भी कोशिश कामयाब नहीं हो रही है। जमीन और संगठन साथ नहीं दे रहा है। जानते हैं क्यों? नहीं बताएँगे विचार करिये। और उसका नतीजा ये हुआ है कि उत्तर प्रदेश में समाजवाद जीत गया है और विदेश के लोग जिनके पास धंधे में पैसा लगाने की ताकत है वो लखनऊ लैंड कर रहे हैं। और सुनिए आप जो अमेरिका जा रहे हैं, वहां संयुक्त राष्ट्र संघ वाले बदायूं कांड से आपकी झूठ फ़ैलाने की कला से सतर्क हो गए हैं। हां भाई आपने उस समय झूठ फैलने में मदद की थी। संयुक्त राष्ट्र जब उत्तर प्रदेश की आलोचना कर रहा था न उसमें उत्तर प्रदेश का पर्यटन कम होता। आपका जा ही क्या रहा था जो आप कुछ सफाई देते बोलते। देश के प्रधानमंत्री होने के नाते धंधे का कोई डायरेक्ट नुकसान था नहीं। अब अंतरिक्ष से अपने गुजरात की तस्वीर मंगा के देख लीजिये। बनारस वालों की चिंता छोड़िये आपको वहां जाना नहीं पड़ेगा वहां के लोग आप के घर पहुंचेगे खुद से देखिएगा समय याद रखियेगा।