उतरा मोदी सुनामी का खुमार, बिहार में लालू-नीतीश-कांग्रेस महागठबंधन की जोरदार बढ़त
उतरा मोदी सुनामी का खुमार, बिहार में लालू-नीतीश-कांग्रेस महागठबंधन की जोरदार बढ़त
नई दिल्ली। मोदी सुनामी का 100 दिन में ही असर खत्म हो गया है। विधानसभा उपचुनावों के बिहार से बड़े उलटफेर के नतीजे सामने आ रहे हैं। राजद-जद(यू)-कांग्रेस का महागठबंधन 10 में से 6 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। वहीं भारतीय जनता पार्टी इस हार को मोदी की हार के रूप में नहीं देख रही है।
बिहार उपचुनाव में जद(यू)-राजद और कांग्रेस के महागठबंधन को मिली सफलता से उत्साहित जद(यू) नेता शरद यादव ने कहा है कि भाजपा को रोकने के लिए अब देश भर में महागठबंधन करेंगे।
भाजपा के शाहनवाज हुसैन ने बिहार में पार्टी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'ये सही है कि दो ऐसे नेता, जो एक दूसरे के खिलाफ आक्रोश रखते थे, एक हुए और रिजल्ट उनके पक्ष में आए हैं। इस गठबंधन को अगले चुनाव में हम गंभीरता से लेंगे।' हालांकि शाहनवाज ने जोर देते हुए कहा, 'ये वोट नरेंद्र मोदी के नाम पर नहीं था, ये राज्य का चुनाव था और जिम्मेदारी हम सब अपने कंधों पर लेंगे। ये कैसा गठबंधन है जिसकी नीति और नेता तय नहीं है।'
पंजाब में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव में पटियाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर को 23 हजार 836 वोटों से जीत मिली है। उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी अकाली दल के उम्मीदवार भगवान दास जुनेजा को हराया।
पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार जीत मोहिन्दर सिंह सिद्धू ने आज तलवंडी साबो विधानसभा जीत ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस हरमिन्दर सिंह जस्सी को पराजित किया।
सिद्धू पहले कांग्रेस से विधायक थे और बाद में वह शिअद में शामिल हो गए। उन्होंने जस्सी को 46,642 मतों से पराजित किया।
चुनाव कार्यालय प्रवक्ता ने बताया कि शिअद ने तलवंडी साबो विधानसभा सीट पर 46,642 मतों से जीत हासिल की।
कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में बेल्लारी सीट पर कांग्रेस के गोपालकृष्ण को जीत मिली है. उन्होंने अपने मुख्य विरोधी उम्मीदवार को 33 हजार 144 मतों से हराया। उधर, शिकारीपुरा सीट भाजपा ने जीत ली है। भाजपा उम्मीदवार बीवाई राघवेंद्र ने अपने प्रतिद्वंदी को 6430 वोटों से हराया. कर्नाटक की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझान में 1 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है और 1 सीट पर वह बढ़त बनाए हुए है।
Nitish Kumar : I express my satisfaction at the bypoll results and thank all the voters pic.twitter.com/ZO9yjCvb5u
— ANI (@ANI_news) August 25, 2014
बिहार की मालिक "जनता" को महागठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए हार्दिक धन्यवाद। देशभर के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में हुई भूल को सुधारा
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 25, 2014
इनको मिली जीत
1. पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर जीतीं
2. बेल्लारी से कांग्रेस के गोपालकृष्ण जीते
3. नरकटियागंज से भाजपा उम्मीदवार रश्मि वर्मा जीतीं
4. मोहिउद्दीनगर से राजद उम्मीदवार जीते
5. मध्य प्रदेश की आगार सीट से भाजपा के गोपाल परमार जीते
6. जाले सीट पर जद(यू) के ऋषि मिश्रा जीते
7. मोहनिया सीट पर भाजपा के निरंजन राम जीते
8. छपरा से राजद उम्मीदवार रंधीर सिंह की जीत
9. हाजीपुर में भाजपा उम्मीदवार जीते
10. बांका से भाजपा उम्मीदवार जीते


