नई दिल्ली। आज दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली के अलावा श्रीनगर और उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में था, इसकी तीव्रता 7.7 थी।
पाकिस्तान में 2 अवयस्कों समेत 5 की मौत।
पहला झटका करीब दोपहर 2.45 बजे महसूस किया गया. ये भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं।
कहां-कहां आए भूकंप के झटके
- बिहार के कई जिलों में भी भूकम्प के झटके महसूस हुए
- उत्तरी पाकिस्तान में भूकम्प की तीव्रता 7.7 आंकी गई
- उत्तराखंड में भी कई जिलों में भूकम्प के झटके
- दिल्ली और जम्मू कश्मीर में भूकम्प के तेज झटके
यूपी के कई जिलों में भूकंप के झटके
- हापुड़ में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये
- शामली, मथुरा, सहारनपुर में भी भूकंप के झटके
- मेरठ, गोरखपुर और मुजफ्फरनगर में भूकंप
- नोएडा में भूकंप के झटके
- भूंकप के डर से लोग घरों से बाहर निकले
- मुरादाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद में भी भूकम्प के झटके
- बिजनौर, रामपुर, संभल में भी भूकम्प के झटके
- लखनऊ में भी कुछ लोगों के द्वारा भूकम्प के झटके महसूस किए गए
- अलीगढ़, आगरा, बागपत में भी भूकम्प के झटके