उपचुनाव में बड़े पैमाने पर ईवीएम में गड़बड़ी, शिवसेना ने कहा बैलेट पेपर्स से हों लोकसभा चुनाव
उपचुनाव में बड़े पैमाने पर ईवीएम में गड़बड़ी, शिवसेना ने कहा बैलेट पेपर्स से हों लोकसभा चुनाव
उपचुनाव में बड़े पैमाने पर ईवीएम में गड़बड़ी, शिवसेना ने कहा बैलेट पेपर्स से हों लोकसभा चुनाव
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में आज हो रहे उपचुनावों में बड़े पैमाने पर ईवीएम खराबी की शिकायतों के बीच शिव सेना ने इसे चुनाव आयोग की विफलता बताते हुए लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर्स से कराने की मांग दोहराई है।
शिवसेना नेता अनिल देसाई ने कहा है कि ईवीएम और वीवीपीएटी में तकनीकी समस्याएं चुनाव आयोग की विफलता को स्पष्ट तौर पर दर्शाती हैं।
श्री देसाई ने कहा कि अगर उप-चुनावों की स्थिति यह है, तो लोकसभा चुनाव आने पर क्या होगा? हमने बार-बार कहा है और अन्य पार्टियां भी इस बात पर सहमत हुई हैं कि चुनाव बैलेट पेपर्स से होना चाहिए।
Next Story