उमर खालिद की याचिका पर सुनवाई करने को तैयार दिल्ली उच्च न्यायालय
उमर खालिद की याचिका पर सुनवाई करने को तैयार दिल्ली उच्च न्यायालय
नई दिल्ली 23 फरवरी । दिल्ली उच्च न्यायालय मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) के छात्र उमर खालिद और अनिरबन भट्टाचार्य की ओर से दाखिल उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया, जिसमें उन्होंने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण से पूर्व अपने लिए सुरक्षा मांगी है।
प्रतिष्ठित समाचारपत्र देशबन्धु की खबर के मुताबिक याचिका पर जस्टिस बी.डी.अहमद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष चर्चा की गई, जो इस पर मंगलवार को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई। खालिद के अधिवक्ता ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।
चैनल की फर्ज़ी रिपोर्ट में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप
उच्च न्यायालय उस याचिका पर भी सुनवाई करने के लिए तेयार हो गया, जिसमें एक अधिवक्ता ने दिल्ली पुलिस को जेएनयू परिसर में दाखिल होने और उमर खालिद व अन्य छात्रों को गिरफ्तार करने का निर्देश देने की मांग की है। एक चैनल की फर्ज़ी रिपोर्ट में उमर खालिद व अन्य छात्रों पर जेएनयू परिसर के अंदर देश-विरोधी नारेबाजी करने का आरोप है।


