एकजुट हुआ मुलायम का कुनबा !!! शिवपाल ने रामगोपाल के सार्वजनिक रूप से पैर छुए
शिवपाल ने मंच पर रामगोपाल के सार्वजनिक रूप से पैर छुए

लखनऊ। करीब दो महीनों तक घरेलू विवाद को लेकर सुर्खियों में रहा सैफई राजवंश आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के अवसर पर एकजुट नजर आया।
विवादों के केन्द्र रहे पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सार्वजनिक रूप से मंच पर पैर छुए।
शिवपाल यादव ने मंच पर चढ़ते ही रामगोपाल यादव को नमस्ते किया। नमस्ते का जवाब देते हुए रामगोपाल यादव अपनी सीट से उठ खड़े हुए। उनके सामने पहुंचते ही शिवपाल सिंह यादव ने रामगोपाल यादव के पैर छुए। वे दो कदम आगे बढ़े, लेकिन तत्काल पीछे मुड़े और रामगोपाल से कुछ बात की।
रामगोपाल यादव ने भी शिवपाल की पीठ थपथपा कर उन्हें आर्शीवाद दिया।
(इनपुट- देशबन्धु)