सपा सांसद जावेद अली खान ने गुड़गाँव का नाम गुरुग्राम किए जाने पर किया तीखा व्यंग्य
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सदस्य जावेद अली खान ने गुड़गाँव का नाम गुरुग्राम किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

जावेद अली खान ने सरकार की मंशा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा- गुरु द्रोण एकलव्य का अगूंठा काट कर अर्जुन के कौशल को चुनौती विहीन रखने का महान कार्य कर सकते हैं।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर तीखाव्यंग्य करते हुए लिखा है
“गुडगाँव से गुरुग्राम क्यों?

गुरु द्रौण एकलव्य का अगूंठा काट कर अर्जुन के कौशल को चुनौती विहीन रखने का महान कार्य कर सकते है

और हम उन्हें अब भी सम्मानित न करें

इतने नाशुक्रे तो हम नहीं हैं”