एक्टू नेता केके बोरा पर जानलेवा हमला
एक्टू नेता केके बोरा पर जानलेवा हमला
नई दिल्ली। उत्तराखं़ के रूद्रपुर में एक्टू नेता केके बोरा पर जान लेवा हमला हुआ है। इस संबंध में उत्तराखंड के प्रसिद्ध सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता राजा बहुगुणा ने अपनी फेसबुक वॉल पर अपडेट किया है। ये है राजा बहुगुणा की फेसबुक पोस्ट -
रूद्रपुर में बिना नंबर की सफेद स्कॉरपियो से भागे हमलावर। डाबर फैक्ट्री के सामने पहले से तैयार थे 7-8 हमलावर।टैम्पू से उतार कर, नकाब लगा किया जान लेवा हमला -मिंडा के गुंडों ने एक्टू नेता केके बोरा पर। प्रदेश व्यापी दमन विरोधी-मजदूर अधिकार दिवस 23 मई को।
सिडकुल रूद्रपुर के मजदूरों ने मुझे एक दिन यह बताया कि जब वे एक दिन हल्द्वानी में अपना दुखड़ा लेकर प्रदेश के काबीना मंत्री के पास गए तो उन्होंने कहा कि तुम लोग कायदे से रहो क्योंकि एनडी तिवारी सिडकुल को नो यूनियन, नो हड़ताल व न्यूनतम वेतन की शर्त पर लाए हैं। इसी शर्त का परिणाम है कि सिडकुल एक खुली जेल बन चुका है। कल श्रम विभाग में मिंडा मजदूरों की वार्ता के दौरान एक्टू नेता केके बोरा पर पुलिस दबंगई तथा आज सरे आम नकाब पोष गुंडों का हमला इस बात का प्रमाण है कि यह हमला एक साजिश के तहत व मजदूरों का मनोबल तोड़ने के लिए किया गया है। इस हमले में केके व अन्य दो-तीन साथी घायल हुए हैं। केके को काफी गुम चोट हैं। इस संदर्भ में मैंने एक्टू की ओर से आयुक्त कुमाऊं, डीएम व एसएसपी ऊधम सिंह नगर से दूरभाष पर बात कर दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित करने तथा हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना का चौतरफा प्रतिकार करने की अपील सभी न्याय पसंद लोगों से है।


