ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 21 October 2022

दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार

दीपावली की पूर्व संध्या पर, 23 अक्टूबर को अयोध्या जायेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली की पूर्व संध्या पर, 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में अयोध्या का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब पांच बजे भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे तथा इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे।

रायपुर में होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक से तीन नवम्बर तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा।

आईआईटी दिल्ली में 75 वृक्ष काटे जाएंगे

लैब और रिसर्च के लिए आईआईटी दिल्ली को जल्द ही नई बिल्डिंग मिलेगी। प्रोजेक्ट के लिए 157 पेड़ों को हटाया और प्रत्यारोपित किया जाएगा, लेकिन इसकी एवज में परिसर के अंदर 1570 नए पेड़ लगाए जाएंगे। परिसर में बनाए जा रहे इंजीनियरिंग ब्लॉक और मिनी एकेडमिक कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल लैब और रिसर्च कार्य के लिए होगा।

वाणिज्य विभाग ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान 2.0 की शुरुआत की

वाणिज्य विभाग में 2 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर 2022 के दौरान लंबित मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान वाणिज्य विभाग के साथ-साथ संलग्न/ अधीनस्थ/ फील्ड कार्यालयों में भी कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के मुख्य फोकस क्षेत्रों में लोक शिकायतों का प्रभावी निपटारा, सांसदों के निर्देश, संसद में दिए गए आश्वासन, स्वच्छता अभियान, सक्रैप का निपटान और फाइलों को हटाना शामिल है।

ताजमहल के इतिहास की 'तथ्यों की जांच' मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में हुई खारिज

प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजमहल के इतिहास की 'तथ्यों की जांच' करने और स्मारक के परिसर में '22 कमरों को खोलने' के निर्देश देने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित है।

आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कांग्रेस है प्रतिबद्ध : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के आंध्रप्रदेश के चरण को पूरा करते हुए दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने और अमरावती को राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन का आह्वाहन किया है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) के तहत सामुदायिक जुड़ाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है, व्यक्तियों व संगठनों को पोषण और नैदानिक सहायता के लिए रोगियों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस बारे में कैबिनेट सचिव ने 7 अक्टूबर, 2022 को सभी सचिवों को पत्र लिखा था। उन्होंने इसमें "निक्षय मित्र" पहल के तहत टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है।

नोएडा में डॉग शेल्टर के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिली, 4 जगहों पर बनेंगे शेल्टर

नोएडा शहर की हाई राइज सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक और चल रहे विवाद को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण की तरफ से शहर में 4 स्थानों पर डॉग शेल्टर बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसका मकसद शिकायत के आधार पर वैसे लावारिस कुत्तों को डॉग शेल्टर में रखना होगा जो सड़क या सोसाइटी में राह चलते लोगों को काट लेते हैं।

भारत में कोविड-19 के 2,119 नए मामले दर्ज हुए, 10 मौतें

बीते 24 घंटों में भारत में 2,119 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए और 10 मौतें हुईं।

लम्पी वायरस को रोकने के लिए यूपी सरकार हर दिन लगाएगी एक लाख टीका

उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने लम्पी वायरस, यानी मवेशियों में होने वाले रोग की रोकथाम के लिए एक दिन में एक लाख टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।

सबालेंका, कसात्किना ने 2022 डब्ल्यूटीए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

डब्ल्यूटीए ने घोषणा की है कि आर्यना सबालेंका और डारिया कसात्किना ने 2022 डब्ल्यूटीए फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

बड़े राजनीतिक उलट फेर की तरफ कांग्रेस | Rahul Gandhi | Bharat jodo Yatra | hastakshep