20 अप्रैल 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

राष्ट्रपति ने किया इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी का दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अंग्रेजी शासनकाल में बने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज (आईआईएएस) का दौरा किया।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में फरवरी, 2023 में कुल 13.96 लाख सदस्य जुड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आज जारी अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में फरवरी, 2023 के महीने में कुल 13.96 लाख सदस्य जुड़े हैं। फरवरी महीने के दौरान शामिल हुए कुल 13.96 लाख सदस्यों में से लगभग 7.38 लाख नए सदस्य पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के दायरे में शामिल हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सेना की गाड़ी में आग लगने से 5 जवानों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गाड़ी में आग लगने से भारतीय सेना के पांच जवानों की मौत हो गई।

सूडान में युद्ध क्षेत्र में स्थित खार्तूम दूतावास जाने से बचने की भारतीयों को सलाह

खार्तूम में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार ने गुरुवार को सूडान में भारतीय नागरिकों को दूतावास जाने से बचने की सलाह दी, क्योंकि यह युद्ध क्षेत्र में है।

भाजपा को झूठा प्रचार करने में महारत हासिल: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक बनकर व्यस्त हैं और उनका प्रशासनतंत्र अपराधियों के आगे पस्त है। दिन दहाड़े अपराधिक घटनाएं हो रही हैं, पर दावा किया जाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक है। कहा कि भाजपा झूठा प्रचार करने में महारत हासिल है।

ग्रेटर नोएडा में पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे बाद पाया काबू

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक पॉलिथीन बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। हालांकि कम्पनी का काफी सामान जल गया और लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

मुंबई में शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अदाणी

उद्योगपति गौतम अदाणी गुरुवार सुबह दक्षिण मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे।

दमोह में मकान की खुदाई के दौरान मिले 240 चांदी के सिक्के

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन 240 सिक्के मिले हैं। ये सिक्के लगभग 136 साल पुराने हैं। बाद में मजदूर ने इन सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

भारत में कोविड मामलों में 20 प्रतिशत की वृद्धि, 12,591 नए केस मिले

भारत में पिछले 24 घंटों में 12,591 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को राहत नहीं, सजा रद्द करने की याचिका खारिज

सूरत की सत्र अदालत ने 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। राहुल गांधी ने दो साल की सजा पर रोक लगाने की अपील की थी।

स्लो ओवर रेट के लिए केएल राहुल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के.एल. राहुल पर जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान उनकी टीम के स्लो ओवर रेट के लिए लगाया गया है।

वैज्ञानिकों ने लैब में 0.5 मिमी आकार का मिनी-हार्ट विकसित किया

जर्मन वैज्ञानिकों की एक टीम ने मानव हृदय के शुरूआती विकास चरण का अध्ययन करने और बीमारियों पर शोध की सुविधा के लिए एक 'मिनी-हार्ट' विकसित किया है जो आकार में सिर्फ 0.5 मिलीमीटर है।

शहबाज शरीफ ने कहा- न्यायपालिका संविधान को दोबारा नहीं लिख सकती

देश में चल रहे संवैधानिक और राजनीतिक संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने न्यायपालिका से अपनी भूमिका का पुनर्मूल्यांकन करने और संविधान का रक्षक बनने का आग्रह किया है।

अमेरिका में 'बेहद खतरनाक' टोरनैडो में दो की मौत

अमेरिकी के ओक्लाहोमा प्रांत के कोल शहर में बेहद खतरनाक टोरनैडो के कारण कम से कम दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं।

लापता भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

अमेरिका के मेरीलैंड प्रांत में 9 अप्रैल से लापता 30 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मंगलवार को एक छोटी सी झील से बरामद किया गया।

भारत और थाइलैंड ने बैंकाक में 8वीं रक्षा वार्ता के दौरान रक्षा संबंधों की समीक्षा की

8वीं भारत- थाईलैंड रक्षा वार्ता 20 अप्रैल 2023 को बैंकाक में हुई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय, भारत की विशेष सचिव श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा और थाईलैंड के रक्षा मंत्रालय में ऱक्षा उप-स्थायी सचिव जनरल नुचित श्रीबंसंग ने की। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए देश भर में 100 फूड स्ट्रीट्स तैयार करने का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सहयोग से एक महत्वपूर्ण और अभिनव कदम उठाते हुए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से देश भर के 100 जिलों में 100 फूड स्ट्रीट विकसित करने का अनुरोध किया है। स्वच्छ और सुरक्षित भोजन प्रथाओं को सुनिश्चित करने के लिए देश भर में आने वाली ऐसी अन्य सड़कों के लिए एक उदाहरण बनाने के लिए एक पायलट परियोजना के रूप में यह पहल की जा रही है।

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें