16 जून 2023 आज की ताज़ा ख़बरें और समाचार हिंदी में (Latest News in Hindi)

प्रधानमंत्री ने जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का भारत में स्वागत किया और कहा कि कृषि मानव सभ्यता के केन्द्र में है। उन्होंने कहा कि एक कृषि मंत्री की जिम्मेदारियां केवल अर्थव्यवस्था के एक क्षेत्र को संभालने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका विस्तार मानवता के भविष्य को सुरक्षित करने तक है।

जिनका कोई इतिहास ही नहीं है, वे दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैं

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जिनका कोई इतिहास ही नहीं है, वे दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर अग्निकांड में लिया स्वत: संज्ञान, पुलिस, फायर सर्विस को नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुखर्जी नगर के संस्कृति कोचिंग सेंटर में लगी आग के मामले में फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और नगर निगम को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली में झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों और आसपास के कुछ उपनगरों में बारिश होने से दिल्लीवासियों को आज भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी।

केरल हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुधाकरन पर कार्रवाई पर लगाई रोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल उच्च न्यायालय ने आज एक फैसला सुनाया कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और कन्नूर लोकसभा सदस्य के सुधाकरन के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात में मचाई भारी तबाही

तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है।

20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा राष्ट्रपति जोए बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के निमंत्रण पर हो रही है।

कांग्रेस ने केंद्र से पूछा, थोक मूल्य सूचकांक नकारात्मक होने पर भी लोगों को क्यों नहीं देते लाभ

कांग्रेस ने केंद्र से सवाल किया है कि नकारात्मक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के बावजूद लोगों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा है।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सेशन का नेतृत्व करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग सत्र की अगुवाई करेंगे।

इंफाल में भीड़ ने केंद्रीय मंत्री के घर में लगाई आग

मणिपुर के इंफाल शहर में कर्फ्यू के बावजूद भीड़ ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

विदेश राज्य मंत्री का घर जलाए जाने के बाद कांग्रेस ने मणिपुर पर पीएम की चुप्पी पर कांग्रेस का हमला

इम्फाल में विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह का घर जलाए जाने के बाद कांग्रेस ने हिंसा प्रभावित मणिपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें