एक रुका हुआ देश
एक रुका हुआ देश
एक रुका हुआ देश
सब चल रहे हैं
लाल क़िला चल रहा
भाषण चल रहा
कश्मीर तेजी से चल रहा
पत्थर पेलेट गन चल रहे
राजनीति चल रही
धर्म चल रहा
गाय चल रही
हाय हाय चल रही
हिंसा चल रही
मंत्री की ज़ुबान चल रही
जुमला चल रहा
टीवी अखबार पर राष्ट्रवाद चल रहा
नया सिक्का बलूचिस्तान चल रहा
देश ठिठका हुआ है
बस रुका है
? जसबीर चावला
Next Story


