एनएचआरएम् घोटाला उजागर करने वाले डिप्टी सी एम् ओ डॉ.डालचन्द्र और उनके परिवार को जान का खतरा : शिवपाल
एनएचआरएम् घोटाला उजागर करने वाले डिप्टी सी एम् ओ डॉ.डालचन्द्र और उनके परिवार को जान का खतरा : शिवपाल
दिनेश शाक्य
इटावा.एनआरएचएम मे करोडो रूपये के हुये घोटाले को उजागर करने के डर से जेल भिजवाये गये औरैया के डिप्टी सीएमओ डा0.डालचंद्र और उनके परिवार की जान को खतरा है। जब लखनऊ जेल मे डा.सचान जैसे डिप्टी सीएमओ की हत्या की जा सकती है तो फिर डा.डालचंद्र का मुंह बंद करने के लिये क्यो सरकारी अफसर तैयार नही हो सकते है ?
यह आज इटावा मे समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश के नेता विरोधी दल सिंह यादव ने इटावा जेल मे कैद डिप्टी सीएमओ डा.डालचंद्र से मिलने के बाद कही है। बताते चले कि 3 दिन पहले औरैया मे एनआरएचएम घोटाले की पर्ते उस समय खुली जब औरैया के सीएमओ डा.करन सिंह और डिप्टी सीएमओ डा.डालचंद्र के बीच विवाद हो गया उसके बाद डा.डालचंद्र ने सीएमओ पर खुला आरोप लगाया कि एनआरएचएम मे करोडो रूपये का घोटाला हुआ है और इसी खुलासे के बाद डा.डालचंद्र को सीएमओ ने फर्जी शिकायत करवा जेल भिजवा दिया है।
डा.डालचंद्र इस समय इटावा जेल मे कैद मे है। डा.डालचंद्र पर एक ओर आरोप लगाया गया है कि वो सीएमओ करन सिंह के उत्तीपडन से तंग आकर 15 अगस्त को परिवार समेत आत्मदाह कर लेगा इसी के बाद डालचंद और उसके बीबी बच्चो की मुश्किले बढ गई है।
सपा नेता ने इटावा जेल मे कैद डिप्टी सीएमओ डा.डालचंद्र की बातचीत का हवाला देते हुये खुला आरोप लगाया है कि जब जेल मे डा.सचान की हत्या की जा सकती है तो फिर डा.डालचंद्र का मुंह क्यो नही बंद किया जा सकता है।
बताते चले कि उत्तर प्रदेश के औरैया में तैनात एक डिप्टी सी. एम ओ. ने सी.एम.ओ. डाक्टर करण सिंह और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्र के ऊपर करोड़ों का घोटाला करने का आरोप लगाकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश कि मायावती सरकार को मुसीबत में डाल दिया है । डिप्टी सी. एम ओ. ने अपनी और परिवार कि जान को खतरा बताते हुए आरोप लगाया है कि उसे पिछले कई वर्षों से सरकार के इशारे पर परेशान किया जा रहा है।


