एसएफआई का राष्ट्रीय सम्मेलन- "जो दरिया झूम के उठते हैं, वो लहरों से न टाले जाएंगे”
एसएफआई का राष्ट्रीय सम्मेलन- "जो दरिया झूम के उठते हैं, वो लहरों से न टाले जाएंगे”
एसएफआई के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
मेजबानी के लिए सज गया ढाका भवन
सीकर (राजस्थान)। स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के 22 से 25 जनवरी तक सीकर में होने वाले 15 वें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं।
इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एसएफआई कार्यकर्ता देश भर में जन सम्पर्क, प्रचार रथ व फ्लैग जत्थे यात्राएं कर रहे हैं, वंहीं पोस्टर व अन्य प्रचार भी जोरों पर चल रहा है।
एसएफआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि सम्मेलन राज विलास गार्डन सीकर में होगा। ढाका भवन पर इस समय ऊपर लहराते लाल झंडे हैं और नीचे सफ़ेद झंडे हैं, जिनमें सितारे के साथ लिखा है- “स्वाधीनता, समाजवाद, जनवाद”।
सभा को राज्य सभा सांसद सीताराम येचूरी, राज्य सभा सदस्य व एसएफआई के राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. बनर्जी, एसएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.शिवदासन, पूर्व विधायक व स्वागत समिति अध्यक्ष का. अमराराम आदि सम्बोधित करेंगे।
प्रदर्शनी हॉल में नारा "जो दरिया झूम के उठते हैं, वो लहरों से न टाले जाएंगे”, होगा, जबकि सम्मेलन के नारे “व्यवसायीकरण का सामना करो”, “साम्प्रदायिकता का विरोध करो” आदि होंगे।


