एसपी साहब का हुक्म है नहीं दर्ज होगी एफआईआर
एसपी साहब का हुक्म है नहीं दर्ज होगी एफआईआर
मिर्ज़ापुर जिले के कछवा थाना अंतर्गत गोतवा गाव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में भूमिहार और यादव बिरादरी के लोगों के बीच 5 जुलाई की शाम 6 बजे के करीब जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में संजय यादव नामक व्यक्ति को भी गंभीर चोट आई। संजय समाजवादी पार्टी का सेक्टर प्रभारी है। विवाद सत्ता पक्ष के समबन्धित होने के कारण और मिर्ज़ापुर जिले से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के दबाब में 5/6 जुलाई की रात गांव का माहौल कर्फ्यू युक्त हो गया।
भूमिहार बिरादरी के लोगों का आरोप है कि 5/6 जुलाई पूरी रात पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में भूमिहार बिरादरी के लोगों के घरों की तलाशी ली वो भी बगैर वारंट के। जब आज भूमिहार बिरादरी के लोगों ने भी अपनी FIR दर्ज कराने हेतु थाने संपर्क किया तो एसओ के कहने के बाद भी एसआई और दीवान ने FIR दर्ज करने से इंकार कर दिया। कहा कि एसपी साहब का हुक्म है आप लोगों की FIR नहीं लिखी जाएगी जो करना हो कर लो। साथ ही FIR दर्ज कराने गए नितेश को पुलिस ने बैठा लिया और उसके साथी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेज दिया।
यह अपने आप में अनोखा मामला है जब थानाध्यक्ष चाह कर भी FIR न दर्ज करा सके|
मनीष कुमार सिंह
गोतवा,पोस्ट-जमुआ बाज़ार,मिर्ज़ापुर
मोबाईल-9621800325


