एस.आर. दारापुरी करेंगे 21 अप्रैल को नामांकन
एस.आर. दारापुरी करेंगे 21 अप्रैल को नामांकन
जनसम्पर्क अभियान जारी
राबर्ट्सगंज, 18 अप्रैल 2014, आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) के प्रत्याशी व उ0 प्र0 पुलिस के पूर्व आई0 जी0 एस0 आर0 दारापुरी 21 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर आइपीएफ के राष्ट्रीय संयोजक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह भी रहेंगे। यह जानकारी आज प्रेस को जारी अपनी विज्ञिप्ति में आइपीएफ के जिला संयोजक शम्भूनाथ गौतम ने दी।
वहीं दारापुरी का चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। आइपीएफ के नेताओं की अगुवाई में विभिन्न ब्लाकों के गांवों और औद्योगिक ईकाइयों में प्रचार अभियान संचालित किया जा रहा है। आइपीएफ नेता रामनारायन के नेतृत्व में रामगढ़, चतरा, तियरा, नरोखर, कुसम्हा, विरधी आदि दर्जनों गांवों में चैपाले लगाई गयी और मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में कोन के गांवों में जन सम्पर्क किया गया। धोरावल तहसील के संयोजक श्रीकांत सिंह, विनोद बैगा, अनंत बैगा की अगुवाई में कडि़या अठाइस के क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र के विकास के लिए दारापुरी के समर्थन की अपील की गयी।


