ऑफ बीट सिनेमा को अब कमर्शियल सक्सेस मिलने लगी है – निहारिका रायजादा
ऑफ बीट सिनेमा को अब कमर्शियल सक्सेस मिलने लगी है – निहारिका रायजादा
ऑफ बीट सिनेमा को अब कमर्शियल सक्सेस मिलने लगी है – निहारिका रायजादा
मुंबई। टोटल धमाल से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री निहारिका रायजादा का मानना है कि अब ऑफ बीट सिनेमा को कमर्शियल सक्सेस मिलने लगी है।
मुंबई में जागरण फिल्म फेस्टिवल का 9वा संस्करण की क्लोजिंग नाईट बड़े ही धूमधाम से मनाई गई, जहाँ बॉलीवुड जगत के जाने-माने चहरे, जैसे अनुराग कश्यप, सुधीर मिश्रा, अभिनेता विनीत कुमार सिंह व वरुण धवन, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, पूजा भट्ट और निहारिका रायजादा और बहुत सारे लोग नजर आये।
कब रिलीज़ होगी टोटल धमाल
जब निहारिका से पूछा गया कि बॉलीवुड में डायरेक्टर इन दिनों अलग और कंटेंट बेस्ड फिल्में बनाने लगे हैं क्योंकि ऑडियंस की पसंद बदल रही है। इस पर निहारिका बोलीं,
“फिल्ममेकर्स अपना बेस्ट कर रहे हैं। देखो बॉक्स-ऑफिस तो यही बता रहे हैं ऑडियंस अलग तरह के सिनेमा के लिए तैयार है और उसे पसंद भी कर रहे हैं। लोगों को स्त्री, मुल्क जैसी फिल्में पसंद आ रही हैं। मैंने भी इस साल जागरण फिल्म फेस्टिवल में कुछ फिल्में देखी हैं, और सच मानें ये बहुत ही अच्छी फिल्में बन रही हैं। ऑफ बीट को अब कमर्शियल सक्सेस मिलने लगी हैं, जो वो डिज़र्व भी करती हैं।”
कैसी फिल्म है टोटल धमाल
अपनी डेब्यू फिल्म टोटल धमाल के बारे में बात करते हुए निहारिका बोलीं, “आप मेरी फिल्म से निराश नहीं होंगे। यह एक मसाला, कॉमेडी और एंटरटेनिंग फिल्म है। यह फिल्म मेरे लिए बहुत ही खास रही हैं, क्योंकि यह अब तक का मेरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। यह फिल्म दिसम्बर में रिलीज़ होगी।”
कौन हैं टोटल धमाल के सितारे
इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म “टोटल धमाल” से निहारिका डेब्यू कर रही हैं, इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित नेने, अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और बहुत सारे कलाकार काम कर रहे हैं.
फॉक्स स्टार स्टूडियोज इस फिल्म प्रेजेंट कर रहे हैं, इसे अजय देवगन फिल्म्स, अशोक ठकेरिया, मार्कंड अधिकारी, आनंद पंडित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज मिल कर प्रोडूस कर रहे हैं. फिल्म दिसम्बर में रिलीज़ होगी.
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


