ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निर्माणधीन ओवरब्रिज गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए है। ये हादसा राजधानी के बोमीखाल इलाके में हुआ। जहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से वहां मौजूद लोग उसकी जद में आ गए।

सूत्रों के मुताबिक, मलवे में कई लोगों के फंसे होने की खबर है। इन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर है तो कुछ की हालत खतरे से बाहर है। मामले की पड़ताल की जा रही है।