नई दिल्ली। हिंदी दलित साहित्य के जाने माने वरिष्ठ रचनाकार ओमप्रकाश वाल्मीकि की स्मृति में दलित साहित्य कला केन्द्र, प्रगतिशील लेखक संघ, एवं जन संस्कृति मंच, के संयुक्त तत्वावधान में एक सभा का आयोजन किया जा रहा है।

दलित साहित्य कला केन्द्र की विमल थोरात, जन संस्कृति मंच के प्रणय कृष्ण व प्रगतिशील लेखक संघ के अली जावेद के संयुक्त वक्तव्य में बताया गया है कि नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, कमेटी रूम, SSS-1 में 24 नवंबर 2013, रविवार को शाम 3:30 बजे इस सभा में शिरकत करें और अपनी उपस्थिति से अपने प्रिय रचनाकार को श्रद्धांजलि अर्पित करें।