और नेपाल में चल गया #NobelBrutalPrizeForModi
और नेपाल में चल गया #NobelBrutalPrizeForModi
नई दिल्ली। कल बुधवार को नेपाल में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर हैश टैग #DonateOiltoIndianEmbassy चलने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए #NobelBrutalPrizeForModi जोर-शोर से चला।
भारत ने आज एक रूखे संदेश में नेपाल से कहा था कि वह ‘अपने यहां के हालात दुरूस्त करे।’ भारत ने इसके साथ ही उसकी ओर से आर्थिक नाकेबंदी के आरोपों को भी खारिज कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने नेपाल में बढ़ती ‘भारत विरोधी’ भावनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा, ‘हम यह स्वीकार करते हैं कि भारत विरोधी भावना में बढ़ोतरी हुई है और यह कुछ ऐसा है जिसे लेकर हम गंभीर रूप से चिंतित हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इस भारत विरोधी भावना को किसने भड़काया है।’
उन्होंने कहा कि नेपाल में अशांति के चलते भारतीय सामान वहां नहीं पहुंच पा रहा है।
नेपाल में समस्या उनकी निर्मित है
स्वरूप ने कहा, ‘नेपाल में समस्या उनकी निर्मित है। इसीलिए हम उनसे आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने लोगों तक पहुंच बनाएं। आप अपने घर को दुरूस्त करें। उन्होंने यद्यपि इस बात को खारिज किया कि भारत कभी भी ‘निर्देशात्मक’ रहा है या उनके संविधान को लेकर कोई शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि भारत केवल यह कह रहा है कि कानून व्यापक आधारित होना चाहिए जो उसकी जनसंख्या का ध्यान रखे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल की इस धमकी पर कि यदि भारत पेट्रोलियम और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति सामान्य नहीं करता तो वह चीन से सम्पर्क कर सकता है, प्रवक्ता ने कहा कि भारत का मानना है कि केवल बातचीत से ही आगे का रास्ता निकल सकता है।
वे स्वतंत्र संप्रभु देश हैं और वे अपने निर्णय कर सकते हैं
उन्होंने कहा, ‘यद्यपि यदि वे किसी और देश से सम्पर्क करते हैं, उनका स्वागत है। वे स्वतंत्र संप्रभु देश हैं और वे अपने निर्णय कर सकते हैं। हम उन्हें नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन भारत के साथ उनका जिस तरह का ‘रोटी-बेटी’ संबंध हैं, कोई भी अन्य देश इसका स्थान नहीं ले सकता।’
नेपाली नागरिकों का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुस्सा आज भी निकला। नेपाली जनमानस ने #NobelBrutalPrizeForModi हैशटैग के साथ विचित्र टिप्पणियां कीं। आइए देखते हैं कुछ प्रमुख टिप्पणियां -
Let's award Mr. @narendramodi with #NobelBrutalPrizeForModi pic.twitter.com/icUPcA0B4i
— Lenin Banjade (@lendaai) October 8, 2015
Let's award Mr. @narendramodi with #NobelBrutalPrizeForModi for Babari massacre, Dadari lynching & Nepal blockade.. pic.twitter.com/zxUpWRsrpP
— Jaya Singh Mahara (@ourjaya) October 8, 2015
डियर मोदी जी, आपके लिए :)) #NobelBrutalPrizeForModi pic.twitter.com/SG6bxprVeD
— अमृतवचन (@oops_u) October 8, 2015
Congratulation @narendramodi for winning prize for blockades. #IndiaBlockadesNepal #NobelBrutalPrizeForModi https://t.co/tlPJFkdO2T
— Krishna (@dhwoje) October 8, 2015
In 15 months modi has destroyed relations with Nepal, Pak, Bangladesh & China! #NobelBrutalPrizeForModi pic.twitter.com/W38M3QKFs0
— Warda Fazal (@WardaFazalSidd) October 8, 2015
#NobelBrutalPrizeForModi He killed & burnt during the Gujarat Riots directly under him. Deserves prize 4 brutality pic.twitter.com/9rHnamUR3Q
— Saira Mehreen Abbasi (@Saira_M_Abbasi) October 8, 2015
मनका हामी दानी छौं, मोदी दाजुलाई यो पुरस्कार दिऊ #NobelBrutalPrizeForModi
— युवास्वर (@Future_Nepal) October 8, 2015
RT NotThatKejriwal: #NobelBrutalPrizeForModi #DelhiGovernance #BackOffIndia #BackOffIndianGovenment #BackOffModi pic.twitter.com/r0izXpxRHa …
— Arvind Kejriwal (@NotThatKejriwal) October 8, 2015


