नयी दिल्ली, 23 अप्रैल। दिल्ली के तीनों निगमों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हो गया।

तीनों निगमों के कुल 272 वॉर्ड हैं।

उत्तरी निगम के सराय पीपलठला और पूर्वी निगम के मौजपुर वॉर्ड के एक-एक प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने के कारण इन दोनों वॉर्डों पर चुनाव बाद में होगा।

दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने एमसीडी चुनाव में इवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की। राय ने कहा अगर इवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं होता है तो आम आदमी पार्टी 200 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने कहा भाजपा को हार का डर सता रहा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ग्रेटर कैलाश -3 में मतदान किया। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने धुंआधार चुनाव प्रचार कर वोटरों को लुभाने के लिए सारे जतन किये हैं।