करुणानिधि की सियासी विरासत पर संग्राम के आसार, स्टालिन के भाई अलागिरी के बेसुरे बोल
करुणानिधि की सियासी विरासत पर संग्राम के आसार, स्टालिन के भाई अलागिरी के बेसुरे बोल
करुणानिधि की सियासी विरासत पर संग्राम के आसार, स्टालिन के भाई अलागिरी के बेसुरे बोल
नई दिल्ली, 13 अगस्त। द्रविड़ मुनेत्र कषगम के दिवंगत सुप्रीमो एम करुणानिधि के परिवार में सियासी विरासत को लेकर तनातनी सामने आई है। करुणानिधि के बाद नंबर दो समझे जाने वाले स्टालिन के कल डीएमके का विधिवत् नेता चुने जाने की ख़बरों के बीच करुणानिधि के दूसरे बेटे एमके अलागिरी ने विद्रोही सुर निकाले हैं।
एमके अलागिरी ने चेन्नई में कहा,
"मेरे पिता के सच्चे रिश्तेदार मेरे साथ हैं... तमिलनाडु में सभी समर्थक मेरे साथ हैं, और मुझे ही प्रोत्साहित कर रहे हैं... समय ही सभी जवाब देगा... इस वक्त मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं..."
My father's true relatives are all are on my side. All the supporters in Tamil Nadu are on my side & are encouraging me only. Only time will give the answers...that is all I am willing to say now: MK Alagiri, late DMK Chief M #Karunanidhi's son, in Chennai #TamilNadu pic.twitter.com/3dAWMV0a6V
— ANI (@ANI) August 13, 2018