कर्जा वसूलने जाओ तो किसान सल्फ़ास खा लेते हैं माल्या देश छोड़ कर भाग जाता है
कर्जा वसूलने जाओ तो किसान सल्फ़ास खा लेते हैं माल्या देश छोड़ कर भाग जाता है
राजीव मित्तल
पंडिज्जी पंडिज्जी क्या क्या हुआ...
यह पहले चरण का टाइटिल है ... दूसरे में कौन हारा कौन जीता का लेखा जोखा...
पंडिज्जी पंडिज्जी शुरू हो चुका है ... सबके हाथ में तख्ती है जिसपर उनका रिपोर्ट कार्ड लिखा है़..
यह सब न देखना मुझे... तुम बताओ वित्तु... पंडिज्जी ... 70 पैसे के शेयर में दस लाख लगाए दो दिन में एक अअअररररब.... यह तो तुम्हारी कमाई हुई.. बैंक क्यों भीख मांग रहे हैं...
पंडिज्जी कोई कर्जा ही नहीं चुकाता... कर्जा वसूलने जाओ तो किसान सल्फ़ास खा लेते हैं माल्या देश छोड़ कर भाग जाता है... सांसत में जान है जी... अब राजन को बोल रखा है... पर आप तो जी उस लमूड़े के पेंच कस दो ज़रा...राजन हटाओ की रट लगाए है.. छोड़ो तुम से कुछ न होने का...चुनाव तक तो जीते न सके..पंडिज्जी ऊ ईरानी भी तो....चोप्प्प्प!!!
अब तुम बताओ घरऊ...पंडिज्जी हम पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे...
ऐई रुको रुको यह रक्षा का मामला है..रखु भैया भनभनाया...माओवादियों को कंट्रोल करो पहले...आपस में लड़ो मत न..कुछ नहीं रखा इसमें..मास्टरनी जी तुम
बताओ..पंडिज्जी Z श्रेणी कब मिलेगी...कनईय्या से बहुत डर लगता है... वो काग्रेसन बहुत ताना मारती है...
गंगा साफ हुई कि नहीं.. पंडिज्जी जगह जगह डुबकी लगाने की योजना है... ठीक ठीक है ... सबसे बढ़िया काम तुम्हारा ही है... और विदेश कैसा चल रहा है.. पंडिज्जी वहां तो आप झांकने भी न दे रहे.... करोंदे का अचार डाला है चख कर देखें... अब बाकी चीन से लौटने के बाद....
कौन हारा कौन जीता यूपी के चुनाव के बाद ...


