कर्नाटक में बिगड़ने लगा भाजपा का खेल, दबाव में बनाए 3 उपमुख्यमंत्री, कितने दिन चल पाएगी सरकार ?
कर्नाटक में बिगड़ने लगा भाजपा का खेल, दबाव में बनाए 3 उपमुख्यमंत्री, कितने दिन चल पाएगी सरकार ?
नई दिल्ली, 26 अगस्त 2019. कर्नाटक में भले ही जोड़-तोड़ करके सरकार बना ली हो, पर अब ये सरकार भी उसके गले की फाँस बन गई है। कह पाना मुश्किल है कि कर्नाटक में भाजपा का राज कब तक रह पाएगा। विश्लेषकों का मानना है कि दबाव में ही राज्य में तीन उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।
बता दैं कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा सरकार में तीन उपमुख्यमंत्री होंगे। राजभवन की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की सलाह पर गोविंद करजोले, सी.एन. अश्वथ नारायण और लक्ष्मण सवादी को उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है।
राज्यपाल ने अन्य 14 मंत्रियों को विभाग भी आवंटित कर दिए हैं। विभागों का आवंटन 21 अगस्त को 17 मंत्रियों के शपथ लेने के एक सप्ताह बाद किया गया है।
येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 29 जुलाई को उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था।


