कर्मचारियों के लिए निराशाजनक केंद्रीय बजट
कर्मचारियों के लिए निराशाजनक केंद्रीय बजट
निराशाजनक केंद्रीय बजट - उप्र में अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट लगाना स्वागत योग्य
नई दिल्ली। आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन उप्र. के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे एवं उप्र विद्युत अभियंता संघ के महासचिव डी सी दीक्षित ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कर्मचारियों व नौकरी पेशा लोगों के लिए अत्यंत निराशाजनक केंद्रीय बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में न ही आय कर की सीमा बढ़ाई गयी है और न ही 80 सी के तहत बचत की सीमा में वृद्धि की गयी है जिससे नौकरी पेशा लोगों को काफी निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि सबसे निराशाजनक बात बजट में 7वें वेतन आयोग का उल्लेख न होना और इस हेतु कोई धनराशि आवंटित न किया जाना है, जबकि 01 जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू होना है। इससे ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग के प्रति गंभीर नहीं है।
बिजली अभियन्ता पदाधिकारियों ने बजट में अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट स्वीकृत करने का स्वागत करते हुए कहा है कि एक यल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट उप्र के एटा ज़िले में आना है यह और स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि रेल भाड़ा बढ़ जाने के कारण कोयले की ढुलाई बढ़ने से बिजली दरों में वृद्धि न हो साथ ही बिजली कंपनियों को घाटे से उबरने के लिए सार्थक कदम उठाये जाएँ।
-0-0-0-0-0-0-0-0-0-0-00-
#UnionBudget2015 ,
#SuperBudget ,
#Budget4MII ,
Nation, News,
Union Budget 2015,
वित्त मंत्री अरुण जेटली,
कमरतोड़ बजट ,
देश बेचो एजेंडा,
निराशाजनक केंद्रीय बजट,
बजट पर प्रतिक्रियाएं


