कविता- 16 मई के बाद-वरवर राव दिल्ली में
कविता- 16 मई के बाद-वरवर राव दिल्ली में
इस बार के विश्व पुस्तक मेले के दौरान संयोग से क्रांतिकारी वरवर राव दिल्ली में मौजूद हैं। उन्होंने हमारे आग्रह पर हिंदी के कवियों के कविता पाठ कार्यक्रम की अध्यक्षता करने को अपनी सहमति दी है।
कल यानी शुक्रवार दोपहर 2 बजे हमने इसी सिलसिले में "कविता' 16 मई के बाद" श्रृंखला में एक कविता पाठ रखा है जिसकी अध्यक्षता वरवर राव करेंगे। कार्यक्रम के लिए कोई मंच पहले से तय नहीं है, लिहाजा यह कार्यक्रम खुले में प्रगति मैदान के हॉल संख्या 12 के बाहर वाले पार्क में होगा।
इसी कार्यक्रम में "कविता-16 मई के बाद" श्रृंखला के संयोजक कवि रंजीत वर्मा के नए कविता संग्रह का लोकार्पण भी वरवर राव, मंगलेश डबराल, विष्णु नागर और अशोक भौमिक के हाथों होगा।
आपसे निवेदन है कि कविता की राजनीतिक धारा को मजबूत बनाने और उसे प्रतिरोध का हथियार बनाने की इस मुहिम में साथ आएं और कल दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में ज़रूर आएं।
कार्यक्रम- कविता-पाठ और लोकार्पण
अध्यक्षता- वरवर राव
समय- दिन में 2 बजे, हॉल संख्या 12 के बाहर, प्रगति मैदान, दिल्ली
दिन- शुक्रवार, 20 फरवरी
आमंत्रण संलग्न है।
सादर,
अभिषेक श्रीवास्तव
सह-संयोजक
"कविता- 16 मई के बाद"
www.poetryaftermay16.in
www.facebook.com/poetryaftermay16


