कश्मीर में अघोषित आपातकाल
नई दिल्ली, 18 जुलाई। कश्मीर में अघोषित आपातकाल जारी है। हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने पर भड़की हिंसा और प्रदर्शनों के बाद कश्मीर घाटी में सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदी के कारण आज लगातार तीसरे दिन भी घाटी में कोई भी स्थानीय अखबार प्रकाशित नहीं हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा कि सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में अखबारों के प्रकाशन पर पाबंदी लगाई गई है।

नईम अख्तर ने कहा कुछ दिनों के अंदर अखबारों के प्रकाशन पर से पाबंदी हटा ली जायेगी।