जयपुर जोन की सेंट्रल एक्साईज व कस्टम सुपरीडेंट नमिता चौधरी सहित तीन पर हिसार में मामला दर्ज
पुत्रवधु से दहेज में मांगे एक करोड़, मारपीट का भी आरोप
जयपुर जोन की सेंट्रल एक्साईज व कस्टम सुपरीडेंट नमिता चौधरी हिसार तलब, गिरफ्तारी किसी भी क्षण संभंव
जयपुर। भले ही पूरे देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा गूंज रहा हो, मगर कुछ लोगों को इससे कोई सरोकार नहीं है। राजस्थान के जिन अधिकारियों को दूसरों के लिए मिसाल पेश करनी चाहिए, वो ही दहेज मांगने के मामले में फंस गए हैं। हरियाणा पुलिस की ओर हिसार शहर के सिविल लाईन पुलिस स्टेशन में जयपुर जोन की सेंट्रल एक्साईज व कस्टम सुपरीडेंट नमिता चौधरी, उसके पति जयपुर में सिंचाई विभाग के पूर्व कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार काजला व उनके बेटे जय चौधरी के खिलाफ दहेज प्रताड़ऩा सहित विभिन्न धाराओं (आईपीसी 1860 अधिनियम के तहत धारा 498-ए, 406, 323 व 34) के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायत में लडक़ी के पिता हिसार निवासी जयदीप सिंधु ने इन तीनों के खिलाफ दहेज में एक करोड़ रुपये मांगने, पैसे न मिलने की सुरत में उसकी बेटी को फिनाईल पिलाने, मारपीट करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर के अनुसार हिसार निवासी जयदीप की बेटी स्मृति की शादी जयपुर जोन की सेंट्रल एक्साईज व कस्टम सुपरीडेंट नमिता चौधरी व कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार काजला, 659, हाऊसिंग बोर्ड फ्लेट्स जवाहर नगर सेक्टर-2 जयपुर निवासी के बेटे जय चौधरी के साथ सवा साल पहले की थी। लडक़ी के परिवार ने इस शादी पर 60 लाख्र रुपये खर्च किए। कुछ समय तक तो ठीक ठाक चलता रहा, उसके बाद लडक़े व उसके परिजनों ने कम दहेज लाने की बात कहते हुए लडक़ी का जीना मुहाल कर दिया। नमिता चौधरी व उसके परिवार के लोग लडक़ी पर दहेज में एक करोड़ रुपये नकद लाने की मांग को लेकर मारपीट करते रहे। एफआईआर में जय चौधरी पर उसकी आय व नौकरी पेशे से जुड़ी जानकारी, आय व उसकी बुरी आदतों को छिपा कर शादी करवाने सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जिसमें मुख्य रुप से जय चौधरी पर फ्लैवर हुक्का पीने, कई लड़कियों से अवैध संबंध होने, शराब के नशे में एक बच्चे को गाड़ी से कुचलने व अक्सर नशे में धुत होकर मारपीट करने जैसै कई गंभीर आरोप शामिल हैं। इसी प्रकार उसके गहने छीनने व बार-बार अपमानित करने की बात भी कहीं गई है। लडक़ी पक्ष में मामले में पुलिस को कई पुख्ता सबूत भी पुलिस के हवाले किए हैं। इस मामले में हिसार पुलिस जयपुर पूछताझ के लिए जयपुर जोन की सेंट्रल एक्साईज व कस्टम सुपरीडेंट नमिता चौधरी सहित तीनों आरोपियों को तलब कर चुकी है।
उधर मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी विरेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है। इसके लिए उन्हें हिसार तलब किया गया है। उनके अनुसार मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।