कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, पूछा क्या चुनाव आयोग स्वतंत्र है
कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, पूछा क्या चुनाव आयोग स्वतंत्र है
कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, पूछा क्या चुनाव आयोग स्वतंत्र है
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा को लेकर कांग्रेस ने आज चुनाव आयोग पर करारा हमला बोला।
चुनाव आयोग ने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर साढ़े बारह बजे बुलाई ती जिसे बाद में बदलकर दोपहर बाद तीन बजे का रखा गया। जिसके बाद कांग्रेस ने परोक्ष रूप से इशारा किया कि यह देरी इसलिए की गई है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान के अजमेर में एक चुनावी सभा करने जा रहे हैं। ऐसे में वह वहां पर वह खुलकर घोषणा कर सकें।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया -
“तीन तथ्य - अपने निष्कर्ष स्वयं निकालें।
1. चुनाव आयोग ने आज 12.30 बजे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई।
2. प्रधान मंत्री मोदी आज 1 बजे राजस्थान अजमेर में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं।
3. चुनाव आयोग अचानक घोषणा और पीसी के समय को 3 बजे बदल देता है।
चुनाव आयोग की आजादी?”दरअसल यह आरोप लगता रहा है कि चुनाव आयोग बाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है।
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


