कांग्रेस का वार : उद्योगपतियों के लिए है मोदी सरकार
कांग्रेस का वार : उद्योगपतियों के लिए है मोदी सरकार
कथित 2G स्पेक्ट्रम घोटाले में अदालती फैसला आने के बाद कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए है। कांग्रेस नेता जहां सरकार को घेरते हुए अब घोटाले का सबूत मांग रहे हैं... वहीं मोदी सरकार को उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली सरकार भी बता रहे हैं। कांग्रेस ने कालेधन पर सरकार के दावें पर भी सवाल उठाए हैं।
कथित 2 जी घोटाले पर कोर्ट का फैसला आने के बाद सड़क से लेकर संसद तक संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस नेता एक के बाद एक भाजपा से सावल पूछ रहे हैं, लेकिन भाजपा अब अपनी ही दलीलों में उलझती जा रही है। वहीं कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम करने और अर्थव्यवस्था में अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पार्टी ने केंद्र सरकार से काले धन को लेकर भी सवाल दाग दिया है।
कांग्रेस ने पूछा है कि पिछले तीन सालों में कितने काले धन का पता चला है।
कांग्रेस सांसद व पूर्व केंद्रीय मेंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने कहा कि भारत आर्थिक विकास के वैश्विक पुनरुत्थान में अपना स्थान खोता जा रहा है।
वीरप्पा मोइली ने कहा कि चौथे तिमाही में भी स्थगित परियोजनाओं में वृद्धि हुई है। इस तरह राजकोषीय घाटे का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता।
एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए वीरप्पा मोइली ने कहा कि 2014 में भारत के कुल राष्ट्रीय आय का 22 फीसदी हिस्सा केवल शीर्ष एक फीसदी आवेदकों के पास है। असमानता में वृद्धि हुई है।
वीरप्पा मोइली ने कहा कि श्रम की भागीदारी का प्रतिशत तेजी से नीचे आ गया है और ऐसे आंकड़ों से संदेह पैदा होता है कि क्या दुनिया में भारत को एक विकासशील देश माना जा सकता है?
वीरप्पा मोइली ने कहा कि यही कारण है कि कहना पड़ रहा है कि सरकार केवल उद्योगपतियों के लिए काम करती है।
कालेधन को रोकने के सरकार के दावों पर मोइली ने पूछा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी राजग की सरकार ने अपने शासन के दौरान कितना अवैध धन बरामद किया।
style="display:inline-block;width:300px;height:600px"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="1286294656″>


