कांग्रेस की छतरी के नीचे आने लगे गैर भाजपा दल, चंद्र बाबू नायडू की फारुक अब्दुल्लाह और शरद पवार से मुलाकात
कांग्रेस की छतरी के नीचे आने लगे गैर भाजपा दल, चंद्र बाबू नायडू की फारुक अब्दुल्लाह और शरद पवार से मुलाकात
कांग्रेस की छतरी के नीचे आने लगे गैर भाजपा दल, चंद्र बाबू नायडू की फारुक अब्दुल्लाह और शरद पवार से मुलाकात
नई दिल्ली, 02 नवंबर। कांगेस के नेतृत्व में गैर भाजपा दलों का जुटान शुरू हो गया है, जो मोदी-शाह के लिए खतरे की घंटी है। कल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू दिल्ली में थे, उन्होंने जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता शरद पवार और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला से भी मुलाकात की।
शरद पवार ने मुलाकात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया,
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद फारूक अब्दुल्लाह से “दिल्ली में मुलाकात की। हाल ही में हम जो देख रहे हैं कि, विशेष रूप से संस्थानों सीबीई, ईडी और भारतीय रिजर्व बैंक जैसे संस्थानों पर हमले बढ़ रहे हैं। दिन-प्रतिदिन स्थिति खराब हो रही है।“
Met CM of Andhra Pradesh @ncbn and Former CM of J&K MP Farooq Abdullah in #Delhi. Recently what we are observing intensely, particularly is the assault on institutions, like CBI, ED, and the Reserve Bank of India. The situation is deteriorating day by day. pic.twitter.com/zWUO6UcEzq
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) November 1, 2018
उन्होंने ट्वीट किया,
“मौजूदा परिस्थितियों के कारण नायडू और फारूक जी की ओर से सुझाव था कि हम इन सभी मुद्दों पर सामूहिक रूप से चर्चा करें और इसलिए हमें स्थिति का आकलन करने के लिए सभी राजनीतिक दल के नेताओं को आमंत्रित और आमंत्रित करना होगा। हमारा मिशन देश को बचाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा।“
Due to this situation, there was a suggestion from @ncbn and Farooq ji that we discuss all these issues collectively and therefore we must try and invite all political party leaders to assess the situation. Our mission will be to save the country and save democracy.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) November 1, 2018
उन्होंने ट्वीट किया
“यदि हम सामूहिक रूप से लोकतंत्र को बचाने के लिए काम करते हैं, तो हम निश्चित रूप से संस्थानों को भी बचा सकते हैं। नायडू सभी राज्य के नेताओं से बात करने जा रहे हैं और फिर हम सभी सहायक नेताओं की एक बैठक बुलाएंगे और सामूहिक रूप से कार्रवाई के आगे चर्चा करेंगे।“
If we collectively work to save the democracy, we can definitely save the institutions as well. @ncbn is going to talk to all the state leaders and then we will call a meeting of all supportive leaders and collectively discuss further course of action.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) November 1, 2018
शरद पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। वे तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र में रक्षा व कृषि जैसे महत्वपर्ण विभागों के मंत्री रहे।
राजनीति के साथ-साथ शरद पवार का खेलों में भी दखल रहा है। वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन, महाराष्ट्र कुश्ती एसोसिएशन, महाराष्ट्र कबड्डी एसोसिएशन, महाराष्ट्र खो-खो एसोसिएशन, महाराष्ट्र ओलंपिक्स एसोसिएशन की कमान संभाल चुके हैं। इसके साथ ही शरद पवार भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् के उपाध्यक्ष रहे हैं।
शरद पवार मुख के कैंसर को मात देकर बाहर निकले हैं।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Topics - Latest Sharad Pawar News in Hindi, Sharad Pawar, Farooq Abdullah,


