नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में भाजपा के मिशन 44 को तो जनता ने ठुकरा दिया है, जोड़-तोड़ से सरकार बनाने की उसकी मुहिम को कांग्रेस लंगड़ी मार सकती है। कांग्रेस ने सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को समर्थन की पेशकश कर फिलहाल भाजपा के लिए मुश्किल पैदा कर दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि कांग्रेस पीडीपी को समर्थन देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस की तरह पीडीपी क् साथ गठबंधन कर चुकी है। उन्होंने आशा जताई कि पीडीपी भाजपा के साथ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा ये पूर्णतः पीडीपी नेतृत्व पर निर्भर करता है कि क्या वह सांप्रदायिकदलों के साथ जाएगी।
उधर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर एकाउंट पर घोषणा कर दी है कि उस पर उनकी बायोग्राफी कल राज्यपाल के बुलाने के बाद बदल जाएगी। भी उनका परिचय ट्विटर पर “I am currently CM of J&K; tweets are my own but more often than not the line blurs 🙂 Retweets just mean something interested me.” दिया गया है।
अब्दुल्ला ने सोनवार से जीत हासिल करने वाले अशरफ मीर को बधाई दी है। उन्होंने मीर व क्षेत्र के लोगों को अगले छह वर्ष के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीर अब उनके स्थानीय विधायक हैं।

Photo changed because the party logo was only being used till the elections & my bio will change once I've called on the Governor tomorrow.

— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 23, 2014

Congratulations to Ashraf Mir for his victory in Sonwar. I wish him & the people all good luck for the next 6 years. He's now my local MLA. — Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 23, 2014

We’ll take our time to explore all possibilities, we're not in a hurry: Mehbooba Mufti pic.twitter.com/HV44ob3PTC

— ANI (@ANI_news) December 23, 2014

Call has to be taken by PDP if they want to go with secular or communal forces: Ghulam N Azad on post-poll alliance pic.twitter.com/sZV9nN9TZX

— ANI (@ANI_news) December 23, 2014