5 सितंबर को मुजफ्फरपुर से शुरू हुई चंपारण सत्याग्रह शताब्दी आगामी 24 सितंबर को पूर्वी चंपारण में समाप्त होगी। दूसरे चरण की यात्रा दक्षिण बिहार के सभी जिलों में नवंबर में निकाली जाएगी।

कटिहार में यात्रा पहुंचने पर आयोजित प्रेस वार्ता में जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय, समाजवादी समागम एवं नशा मुक्त भारत आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम में कहा कि शासकों ने देश को गांधी जी से बहुत दूर ले जाने का कुकृत्य किया है जिसका परिणाम देश भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि देश को फिर गांधी की तरफ लौटना होगा।

डॉक्टर सुनीलम ने कहा कि गांधीजी ने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार से किसानों को मुक्ति दिलाने के लिए चंपारण में 9 महीने रहकर सतत् संघर्ष किया था, आज फिर से किसानों को चंपारण आंदोलन की तर्ज पर संघर्ष सत्याग्रह करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ लगातार आज भी चल रहा है। देश में किसानों की आबादी 65 प्रतिशत है लेकिन बजट केवल 3% आवंटित किया जाता है।किसानों की मेहनत का दाम मूल्य आयोग द्वारा 50 रुपये दिन लगाया जाता है जबकि मनरेगा में मज़दूरों को 177 रुपये,केंद्र सरकार के कर्मचारियों को न्यूनतम 1000 प्रतिदिन और वि दायक, सांसदों और उच्च अधिकारियों को 3 से 7 हज़ार रुपये दिन दिया जाता है

डॉ सुनीलम ने मुख्यमंत्री से बाढ़ पीड़ितों और कटाव पीड़ितों के लिए स्थाई पुनर्वास नीति बनाने की अपील की,उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ गठबंधन में चले गए हैं उनको देश में शराब बंदी लागू करानी चाहिए।

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. प्रेम सिंह ने कहा कि गांधी जी का हिन्दू मुस्लिम एकता का विचार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए। सच्ची धर्म निरपेक्षता, संविधान और समाजवादी व्यवस्था के साथ ही कायम रह सकती है। उन्होंने कहा बिहार समाजवादी आंदोलन की जन्मभूमि है, संवैधानिक मूल्यों को बचाकर रखना बिहारवासियों का दायित्व है।

यात्रा संयोजक राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय महामंत्री शाहिद कमाल ने बताया कि अब तक मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय,खगड़िया, भागलपुर, कटिहार में 25 सभाएं की जा चुकी है, यात्रा में 12 स्थाई यात्री है, यात्रा की शुरुवात राष्ट्र सेवा दल के अध्यक्ष सुरेश खैरनार जी, पूर्व एम एल सी प्रो वसी अहमद और समाजवादी चिंतक विजय प्रतापजी द्वारा कराई गई थी वे समापन के समय भी मौजूद रहेंगे।

सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार ने बिहार में समान स्कूल शिक्षा प्रणाली रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। अरुण चौधरी भी प्रेस वार्ता में मौजूद थे।

यात्रा राष्ट्र सेवा दल, जनांदोलनों का राष्ट्रीय समनवय,सोशलिस्ट पार्टी इंडिया,सेवक फॉउंडेशन, राष्ट्रीय किसान समागम, गांधी स्मारक निधि,लोक संघर्ष समिति द्वारा की जा रही है।

यात्रा में तनवीर आलम, मोहम्मद जोहर, नंदलाल, दिव्यता, भवेश,इम्तियाज, गौतम प्रीतम, रंजीत मंडल, रविन्द्र कुमार, नवेन्दु प्रियदर्शी स्थाई तौर पर शामिल हैं।