केरल में बाढ़ राहत के लिए कांग्रेस के सभी सांसद, विधायक अपने एक माह का वेतन देंगे
केरल में बाढ़ राहत के लिए कांग्रेस के सभी सांसद, विधायक अपने एक माह का वेतन देंगे
केरल में बाढ़ राहत के लिए कांग्रेस के सभी सांसद, विधायक अपने एक माह का वेतन देंगे
All Congress MPs, MLAs will pay their one month's salary for flood relief in Kerala
नई दिल्ली, 18 अगस्त। कांग्रेस के सभी सांसद और विधायक बाढ़ पीड़ित केरल की सहायता करने के लिए अपने एक माह का वेतन देंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज यहां कहा कि,
'हमारे सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षद अपना एक महीने का वेतन केरल में बाढ़ राहत के लिए देंगे.'
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद न करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है
“केंद्र सरकार युद्ध स्तर पर केरल के लोगों की मदद क्यों नहीं कर रही?
एक-एक पल की देरी भीषण बाढ़ से जूझ रहे लोगों के जीवन पर खतरा बढ़ा रही है!”
उधर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी कहा कि कम से कम अब मोदी को नुकसान के पैमाने का एहसास होना चाहिए और इसे राष्ट्रीय आपदा के रूप में घोषित करना चाहिए।
केंद्र सरकार युद्ध स्तर पर केरल के लोगों की मदद क्यों नहीं कर रही?
एक-एक पल की देरी भीषण बाढ़ से जूझ रहे लोगों के जीवन पर खतरा बढ़ा रही है!https://t.co/RJxvycdocy— Congress (@INCIndia) August 18, 2018


