कोलकाता में पुलिस-वाम संघर्ष !! वाममोर्चा चेयरमैन विमान बसु समेत सैकड़ों घायल
कोलकाता में पुलिस-वाम संघर्ष !! वाममोर्चा चेयरमैन विमान बसु समेत सैकड़ों घायल
कोलकाता में पुलिस-वाम संघर्ष !! वाममोर्चा चेयरमैन विमान बसु समेत सैकड़ों घायल
कोलकाता। कोलकाता में आज 17 वामसंगठनों और किसान संगठनों का जुलूस निकला जिसे राज्य सचिवालय जाना था। शांतिपूर्ण जुलूस को पुलिस ने आसपास के इलाकों में रोका, जुलूस पर पुलिस ने बड़े पैमाने पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें अनेक नेता कार्यकर्ता घायल हुए हैं!
वामफ्रंट चेयरमैन विमान बसु घायल, उनके सिर में किसी ने पत्थर फेंक कर मारा!
आज वाम जुलूस में बडी संख्या में युवाओं की मौजूदगी, नई चीज है। यह वाम का संघर्षशील नया चेहरा है। यह संघर्ष का सिलसिला जारी रहना चाहिए। आज तकरीबन बीस हजार लोग नवान्न अभियान में शामिल हुए हैं। अनेक वामनेता पुलिस हमले में घायल हुए हैं। कई को अस्पताल में भर्ती किया गया है!
सांतरागाछी से किसान नेता हन्नान मुल्ला के नेतृत्व में हजारों माकपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने आज जब जुलूस नवान्न की ओर शुरु किया तो कुछ दूरी जाने पर उनको रोका गया, इस पर वहां पर आंदोलनकारियों ने बेरीकेड तोड दिए इसके बाद पुलिस हमलावर हो गयी !
शिवपुर काजीपाडा से नवान्न की ओर जा रहे जुलूस पर पुलिस हमला! डफरिन रोड पर भीजुलूस पर पुलिस हमला!!
पुलिस हमले में अनेक वामनेता, सांसद, कार्यकर्ता घायल, हावड़ा अस्पताल में अभी तक 60 माकपा कार्यकर्ता गंभीर घायल अवस्था में भर्ती किए गए, कई पुलिसकर्मी भी घायल।
जगदीश्वर चतुर्वेदी


